लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: तेज प्रताप यादव ने मंच पर अपनी ही पार्टी के नेता को धक्का मार कर नीचे गिराया, मौजूद थीं मीसा भारती और राबड़ी देवी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2024 16:23 IST

राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंच पर अपनी ही पार्टी के नेता को धक्का दिया। बताया जा रहा है कि जिस नेता पर तेज प्रताप यादव आग बबूला हुए और भड़के वो राजद के कार्यकर्ता थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव ने मंच पर अपनी ही पार्टी के नेता को धक्का दियाअब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैमंच पर मीसा भारती और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं

Lok Sabha Elections 2024: राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंच पर अपनी ही पार्टी के नेता को धक्का दिया। बताया जा रहा है कि जिस नेता पर तेज प्रताप यादव आग बबूला हुए और भड़के वो राजद के कार्यकर्ता थे। इस दौरान मंच पर मीसा भारती और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। मंच पर मौजूद नेताओं ने तेज प्रताप को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हुए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह घटना मीसा भारती के नामांकन के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हुई। इससे कुछ देर पहले ही तेज प्रताप यादव बहन मीसा भारती के नामांकन में भी पहुंचे थे। 

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक की तरफ से आरजेडी की उम्मीदवार हैं। इस सीट से भाजपा ने रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) को उम्मीदवार बनाया है। रामकृपाल यादव कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में से एक थे। वह आरजेडी से ही बीजेपी में आए हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में लोकसभा की पांच सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार, 13 मई को मतदान हो रहा है। शुरुआती आठ घंटों के दौरान औसतन 45.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 47.61, 46.00, 47.24, 42.57 और 43.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

इन निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराए जाने के लिए आयोग द्वारा 9447 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। लोकसभा की इन पांच सीट पर कुल 95,83,662 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिनमें 50,49,656 पुरुष, 45,33,813 महिलाएं और 193 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इन पांच सीट पर दो केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 51 पुरुष और चार महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलोकसभा चुनाव 2024आरजेडीमीसा भारतीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?