लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "शिवसेना पहले भी 23 सीट पर चुनाव लड़ती थी, आगे भी लड़ेगी", संजय राउत ने पार्टी का रुख साफ किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 29, 2023 13:01 IST

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर पार्टी का रूख साफ करते हुए कहा कि पार्टी पहले भी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव राउत ने कहा कि हम पहले भी 23 सीटों पर चुनाव लड़ते थे, आगे भी 23 सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगेउन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र है और यहां पर शिवसेना ही सबसे बड़ी पार्टी है

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर पार्टी का रूख साफ करते हुए कहा कि पार्टी पहले भी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में उतनी ही सीटों पर लड़ेगी। हमारी ओर से सीट-बंटवारे के अनुपात में कोई बदलाव नहीं होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत ने कहा, "यह महाराष्ट्र है और शिवसेना ही यहां की सबसे बड़ी पार्टी है। इस नाते हमारी मांग जायज है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है।"

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात कर रहे हैं। हमने हमेशा से कहा है कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना दादर और नगर हवेली सहित 23 सीटों पर लड़ती रही है, वह दृढ़ रहेगी।''

राउत ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा द्वारा जीती गई सीटों पर आगे का फैसला बाद में लिया जाएगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और सीट बंटवारे का अनुपात तय करने के लिए चर्चा की जाएगी।

शिवसेना नेता ने कहा, "इंडिया गठबंधन में बैठक के दौरान हमने तय किया कि जिन सीटों पर हमने जीत हासिल की है। उन पर बाद में चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक भी सीट नहीं जीती, इसलिए उन्हें शून्य (सीटों) से शुरुआत करनी होगी लेकिन कांग्रेस एमवीए में एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। हम साथ मिलकर काम करेंगे।"

संजय राउत ने कहा कि आज भी महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना नंबर एक पार्टी है। लोग शिवसेना और शरद पवार के पूर्ण समर्थन में हैं। सीट बंटवारे के मुद्दे पर एमवीए के बीच कोई टकराव नहीं है। लोकसभा चुनाव में शिवसेना हमेशा 23 सीटों पर लड़ती रही है। हम निर्णय के साथ सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024शिव सेनाकांग्रेसNCPसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो