लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "संबित पात्रा को ठीक से खाना चाहिए, चुनाव से तीन दिन पहले उन्हें बेहोश नहीं होना चाहिए", बीजेडी नेता पांडियन ने 'भगवान जगन्नाथ विवाद' में भाजपा नेता के उपवास पर किया कटाक्ष

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 21, 2024 15:32 IST

संबित पात्रा द्वारा "भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं" कहे विवाद में उपवास रखने की बात पर बीजेडी नेता वीके पांडियन ने व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि उन्हें उपवास रखने की जरूरत नहीं, वो अपना ध्यान रखें और ठीक से खाना खाएं।

Open in App
ठळक मुद्दे"भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं" विवाद में बीजेडी नेता पांडियन ने संबित पात्रा पर कसा तंजसंबित पात्रा को उपवास रखने की जरूरत नहीं, वो अपना ध्यान रखें और ठीक से खाना खाएंपांडियन ने कहा कि संबित पात्रा को चुनाव से तीन दिन पहले बेहोश नहीं होना चाहिए

भुवनेश्वर: भाजपा नेता संबित पात्रा की टिप्पणी कि "भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं" पर नाराजगी के बाद उन्होंने तीन दिनों तक उपवास करके प्रायश्चित करने की घोषणा की है। जिस पर बीजेडी नेता वीके पांडियन ने व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि उन्हें उपवास रखने की जरूरत नहीं, वो अपना ध्यान रखें और ठीक से खाना खाएं।

पांडियन का बयान तब आया है, जब भाजपा नेता और पार्टी के पुरी लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने स्पष्ट किया कि विवादित टिप्पणी के वक्त "जुबान फिसल गई" थी और उन्होंने मंगलवार से तीन दिनों तक उपवास रखकर प्रायश्चित करने की भी घोषणा की है।

पात्रा के उपवास का जिक्र करते हुए पांडियन ने एएनआई से कहा, ''मुझे लगता है कि उन्हें अपना ध्यान रखना चाहिए, बहुत ज्यादा गर्मी और धूल है। उन्हें ठीक से खाना चाहिए। चुनाव से तीन दिन पहले उन्हें बेहोश नहीं होना चाहिए। वो डॉक्टर हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि क्या करना है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेडी इस मुद्दे को आगे बढ़ाएगी, पांडियन ने कहा कि बीजेडी कभी भी धर्म पर राजनीति करने में विश्वास नहीं करता है, खासकर भगवान जगन्नाथ, जो ओडिशा की पहचान के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा, "भगवान जगन्‍नाथ को कभी भी राजनीति में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि भगवान जगन्‍नाथ हमेशा हर चीजों से ऊपर हैं। बीजेडी कभी भी धर्म के ऊपर राजनीति में विश्वास नहीं करता है, खासकर भगवान जगन्‍नाथ जो ओडिशा की पहचान के प्रतीक हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का हमेशा मानना ​​रहा है कि हमें अपने भगवान को राजनीति से बाहर रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कई लोगों ने इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियां की है कि इससे ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और भाजपा उड़िया के बारे में बात कर रही है। भगवान जगन्नाथ उड़िया के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने हमेशा महसूस किया है कि हमें ऐसा करना चाहिए हमारे भगवान को राजनीति से बाहर रखें। वे अमर हैं और हम नश्वर हैं। इसलिए जब यह बयान आया तो उन्हें दुख हुआ।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४संबित पात्राBJDBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम