लाइव न्यूज़ :

Elections 2024: वीडियो- 'अपनी औकात में रहो...', मुरादाबाद से सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा ने पुलिस को धमकाया था, अब दर्ज हुआ केस, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2024 16:01 IST

14 अप्रैल की दोपहर गवर्मेंट कॉलेज मैदान में जनसभा के दौरान रुचि वीरा ने मंच से पुलिस अधिकारियों को औकात में रहने को कहा था। लेकिन अब ये कहना उनके लिए मुसीबत बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद से सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा ने पुलिस को धमकाया थायह मामला 14 अप्रैल का हैरुचि वीरा के खिलाफ मुगलपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

Lok Sabha Elections 2024: मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी और इंडिया ब्लॉक की प्रत्याशी रुचि वीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह पुलिस अधिकारियों को धमकाती हुई नजर आ रही हैं। रुचि वीरा ने पुलिस पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रैली में आने से रोकने का आरोप लगाते हुए उन्हें औकात में रहने को कह रही हैं।

यह मामला 14 अप्रैल का है। 14 अप्रैल की दोपहर गवर्मेंट कॉलेज मैदान में जनसभा के दौरान रुचि वीरा ने मंच से पुलिस अधिकारियों को औकात में रहने को कहा था। लेकिन अब ये कहना उनके लिए मुसीबत बन गया है। रुचि वीरा के खिलाफ मुगलपुरा थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर धारा 188,186,189,147,506, और 553 के तहत केस दर्ज कर लिया है। रुचि वीरा के अलावा शाने अली सानू, बाबर खान, मोहम्मद गनी और जयवीर यादव भी नामजद किए गए हैं। 

क्या कहा रुचि वीरा ने

यूपी के मुरादाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रुचि वीरा ने कहा, ''मेरे सामने पुलिस वाले मेरे लोगों को, सपा के लोगों को, कांग्रेस के लोगों को हटा रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि अपनी औकात में रहो। आप मेरे मतदाता को नहीं रोक पाएंगे। भाजपा के एजेंट मत बनिए। यह आपके लिए बहुत अपमानजनक है। आप लोगों के सेवक हैं और आप अपने काम के प्रति वफादार नहीं हैं। आप मेरे देश के संविधान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पहले मुरादाबाद सीट से एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन  नामांकन से पहले एसटी हसन का टिकट काटकर  रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाया गया। रुचि वीरा को आजम खां का खास माना जाता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मुरादाबादसमाजवादी पार्टीआज़म खानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील