लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राजद, जदयू में रहने के बाद शोषित इंकलाब पार्टी बनाई, लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि!, शाह से मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 18:27 IST

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन का मुकाबला करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देनागमणि ने पिछले साल शोषित इंकलाब पार्टी बनाई थी। बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में जद (यू), (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं।

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की इच्छा जताई। नागमणि की पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन का मुकाबला करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) सहित कई दलों में रहने के बाद नागमणि ने पिछले साल शोषित इंकलाब पार्टी बनाई थी। बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में जद (यू), (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ अपनी बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए नागमणि ने कहा कि उन्होंने उनसे आग्रह किया कि भाजपा को बिहार में महागठबंधन को हराने के लिए क्षेत्रीय नेताओं को समायोजित करके एक बड़ा गठबंधन बनाना चाहिए। बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह संख्या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन के लिए अहम है। नागमणि ने कहा, ‘‘सभी बड़ी पार्टियां चुनाव से पहले गठबंधन कर रही हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि भाजपा को भी ऐसा करना चाहिए।’’

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से अपने पिता जगदेव प्रसाद की मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का भी आग्रह किया। नागमणि कुशवाहा समुदाय से आते हैं। माना जाता है कि कुछ इलाकों में अपने समुदाय के मतदाताओं के बीच उनका कुछ आकर्षण है, जिसका मुख्य कारण उनके पिता जगदेव प्रसाद की विरासत है।

कुशवाहा वोटों को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि वे यादवों के बाद सबसे बड़ा पिछड़ा समुदाय हैं। भाजपा ने हाल ही में समुदाय के एक सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने के लिए जद (यू) छोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा से भी संपर्क साधा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहBJPजेडीयूनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए