लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 Results: चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 241, कांग्रेस 95 और समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे

By रुस्तम राणा | Updated: June 4, 2024 13:17 IST

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024 Results: मंगलवार को 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझान में एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन बाद में एनडीए ने बढ़त बना ली। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदर्शन रुझानों के अनुसार, 272 के बहुमत के आंकड़ों से भी पीछे है। जबकि इस बार भगवा पार्टी ने 400 पार का नारा दिया था। रुझान बताते हैं कि भाजपा स्वतंत्र रूप से सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 सीटों की सीमा से पीछे रह सकती है। हालांकि पिछली बार 2019 के चुनाव में उसने 303 सीटें हासिल की थी। 

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। भारत गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक, भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 297 सीटों पर आगे चल रहा है, जो संभावित गठबंधन सरकार का संकेत है। भाजपा अकेले 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि विपक्षी कांग्रेस 100 सीटों के आंकड़े से नीचे खिसक गई थी।

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी दिल्ली की 7 की 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मद्देनजर बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 सीटों से आगे चल रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 2,22,424 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इस बीच भाजपा के लिए ओडिशा में अच्छी खबर है जहां वो रुझानों के मुताबिक तटीय राज्य में सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह टीडीपी के साथ मिलकर सत्ता में वापसी करने को तैयार है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024राष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?