लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की आमदनी का मुख्य जरिया है किराया, 15.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की हैं मालकिन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2024 16:39 IST

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक पटना के कौटिल्य नगर में रोहिणी का खुद का घर है। वह 15.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं उनके पति समरेश सिंह के पास 19.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। रोहिणी 20 लाख रुपये लेकर मैदान में उतरी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे44 वर्षीय रोहिणी आचार्य ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनकी आमदनी का मुख्य स्रोत किराया हैहलफनामे के मुताबिक वह 15.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैंरोहिणी 20 लाख रुपये लेकर मैदान में उतरी हैं

पटना: सारण लोकसभा सीट से बतौर राजद उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने वाली 44 वर्षीय रोहिणी आचार्य ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनकी आमदनी का मुख्य स्रोत किराया है। रोहिणी ने अपने हलफनामे में अपना पता पटना का दिया है। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक पटना के कौटिल्य नगर में रोहिणी का खुद का घर है। वह 15.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैं। 

वहीं उनके पति समरेश सिंह के पास 19.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। रोहिणी 20 लाख रुपये लेकर मैदान में उतरी हैं। जबकि पति समरेश सिंह के पास 10 लाख रुपए हैं। रोहिणी के पास किसी बैंक का लोन नहीं है, जबकि पति समरेश सिंह एचडीएफसी बैंक से लोन भी ले चुके हैं। हलफनामे में रोहिणी आचार्य ने बताया है कि उनके नाम पांच बैंक खाते और 29.70 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 3.85 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं, वहीं उनके पति के पास सात बैंक खाते हैं और 23.40 लाख रुपये के सोने के आभूषण तथा 2.80 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं। 

रोहिणी ने कहा है कि उनके पास 495 ग्राम सोना, 5.50 कि लो ग्राम चांदी और कई बहुमूल्य स्टोन है। वहीं उनके पति समरेश सिंह के पास 390 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी और कई बहुमूल्य स्टोन हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम अयन्ना सिंह, आदित्य सिंह और अरिहंत सिंह है। उनकी पुत्री अयन्ना सिंह के पास 335 ग्राम सोना, पुत्र आदित्य सिंह के पास 185 ग्राम और पुत्र अरिहंत सिंह के पास 150 ग्राम सोना है। 

शपथपत्र के मुताबिक उन्होंने 2012-23 के बीच में 3.16 लाख रुपये कमाए, जबकि उनके पति की भारत और सिंगापुर में संयुक्त कमाई 6.5 करोड़ से अधिक थी। उनके तीन बच्चों के पास व्यक्तिगत रूप से 43 लाख, 31 लाख और 18 लाख से अधिक की चल संपत्ति है। उन्होंने अपने हलफनामे में किसी प्रकार की कार या अन्य वाहन का जिक्र नहीं किया है। मतलब उनके पास कोई वाहन नहीं है। 

हलफनामे के अनुसार आचार्य की अचल संपत्ति में 68.62 लाख रुपये की पटना स्थित एक व्यावसायिक संपत्ति भी शामिल है। पेशे से चिकित्सक रोहिणी आचार्य ने अपने हलफनामे में डाक पता- 208, कौटिल्य नगर, एमपी-एमएलए कॉलोनी, पटना बताया है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव द्वारा दायर हलफनामे में भी इसी पते का उल्लेख किया गया है। 

बता दें कि रोहिणी, लालू-राबड़ी की चौथी संतान हैं। वह अपने पिता लालू यादव को किडनी दान करने के कारण खूब चर्चा में रहीं। लालू ने इस बार सारण सीट से मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से है। सारण में 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण