लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं की जांच अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से कराई जाए", फारूक अब्दुल्ला ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 19, 2024 12:46 IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर भी हमला किया गया। यह एक त्रासदी है। हाल की हत्याओं की अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं की अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की जरूरत हैनेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सूबे में बढ़ा है आतंकवाद और दहशतगर्दीउन्होंने कहा कि आतंकी हमलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

पुंछ: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शोपियां और अनंतनाग में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों द्वारा एक व्यक्ति और एक जोड़े को गोली मारने की निंदा करते हुए कहा कि यहां पर अब भी आतंकवाद जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अब्दुल्ला ने कहा, "आतंकवाद अभी भी यहां मौजूद है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भाजपा नेता और पूर्व-सरपंच ऐजाज़ अहमद शेख किसी भी पार्टी का सदस्य है, किसी को निशाना बना रहे हैं, इसकी जांच की जानी चाहिए। किसी पर उंगली उठाने से पहले, क्या उसे आतंकवादियों या यहां के लोगों ने मार डाला था इसकी जांच की जानी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के हमलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एनसी प्रमुख ने कहा, "पहलगाम में पर्यटकों पर भी हमला किया गया। यह एक त्रासदी है, यह हमारे पर्यटन उद्योग को प्रभावित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाना चाहिए और हाल की हत्याओं की अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की जरूरत है।"

अब्दुल्ला ने कहा, "कल मैंने कहा था कि जब तक आतंकवाद नहीं रुकेगा, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। हमें उनसे सहयोग की जरूरत है। हमें उन व्यक्तियों की पहचान करने की जरूरत है, जो यहां आ रहे हैं और निर्दोषों को मार रहे हैं। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों को मामले की जांच करनी चाहिए।"

इस बीच शनिवार देर रात जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में भाजपा के एक पूर्व सरपंच, ऐजाज़ अहमद शेख की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के यन्नार इलाके में जयपुर का एक जोड़ा घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर निवासी एक महिला फरहा और उसकी पत्नी तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक घायल दंपत्ति की हालत स्थिर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप