लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी की 'शक्ति' वाली टिप्पणी उनकी स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है", भाजपा नेताओं ने लामबंद होते हुए घेरा वायनाड के सांसद को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 18, 2024 14:53 IST

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई 'शक्ति' वाली टिप्पणी उनकी स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई 'शक्ति' वाली टिप्पणी स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता हैभाजपा के कई नेता राहुल राहुल गांधी के बयानों का विरोध करते हुए लामबंद हुए राहुल गांधी ने कहा कि ईवीएम की आत्मा और अखंडता देश के किंग नरेंद्र मोदी को बेच दिया गया है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई 'शक्ति' वाली टिप्पणी उनकी स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा के कई नेता राहुल राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हुए लामबंद हो गये हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से इस समय पूरे देश की सियासत में खलबली मची हई है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर सवाल उठाना भारत के मतदाताओं का अपमान है।

उन्होंने कहा, "इस प्रकार के आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी एक तरह से भारत के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। यह भारत के मतदाता हैं, जो भारत का भाग्य निर्धारित करते हैं। वे वही मतदाता हैं जिन्होंने 2014, 2019 और 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया था और स्पष्ट है कि वो अब पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देना चाहते हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपने परिवार की तरह मानते हैं। प्रधानमंत्री का एक एजेंडा है, और वह है 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना।''

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि जनता के वोट उनके पास नहीं आ रहा हैं। इसलिए वे लगातार ईवीएम के खिलाफ बोलकर मतदाताओं का अपमान करते रहते हैं।"

वहीं बीजेपी के एक अन्य नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के नारी शक्ति के दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी नारी शक्ति के खिलाफ हैं।

भाजपा नेता पूनावाल ने कहा, "विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई सदस्यों ने कहा है कि हिंदू धर्म धोखाधड़ी है। रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर नारी शक्ति के बारे में बयान देने तक कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का लंबा इतिहास रहा है। राहुल गांधी का बयान दिखाता है कि विपक्षी मोर्चा किस हद तक गिर सकता है। आज, यह न केवल हिंदू आस्था का अपमान है, बल्कि राहुल गांधी की स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है, जो नारी-शक्ति और उसकी अभिव्यक्ति के खिलाफ हैं।''

कोहली और पूनावाला के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी भारत को इटली से आए एक विदेशी की नजर से देखते हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी भारत को इटली से आए विदेशी की नजर से देख रहे हैं। वह देश को बदनाम करने और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे लगातार नापाक कोशिश कर रहे हैं। वे कभी सेना का अपमान करते हैं, तो कभी धर्म का और कभी देश की संस्थाओं का।”

मालूम हो कि राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की रैली में पीएम मोदी पर हमला करते हुए दावा किया कि देश में चुनाव कराने वाली ईवीएम की आत्मा और अखंडता का सौदा राजा ने कर लिया है।

उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म में एक शब्द 'शक्ति' है। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं और वो राज्य की शक्ति है। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है और इसका हमारे लिए क्या मतलब है? इस देश में ईवीएम की आत्मा और अखंडता देश के किंग नरेंद्र मोदी को बेच दिया गया है। यह एक तथ्य है। लेकिन सिर्फ ईवीएम ही नहीं बल्कि देश की हर स्वायत्त संस्था, चाहे वह ईडी, सीबीआई या आयकर विभाग हो, उसने भी केंद्र को अपनी रीढ़ बेच दी है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट