लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी राजनीति के साथ शतरंज के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं, अभी कुछ चालें बाकी हैं", जयराम रमेश के बयान से बढ़ा भाजपा का ब्लडप्रेशर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2024 14:16 IST

जयराम रमेश ने राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर कहा कि वो राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। इसलिए बहुत सोच-विचारकर ही अपनी चाल चलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं, इसलिए वो अपनी चाल सोच-समझकर चलते हैं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी पर कहाउन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस कदम ने भारतीय जनता पार्टी में बेहद खलबली मचा दी है

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक हलकों में उठे भारी हंगामे के बीच कहा कि यह पार्टी का तयशुदा कदम है और इस फैसले को लेते समय अन्य सभी पहलूओं को देखा गया था।

कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस कदम ने भारतीय जनता पार्टी में बेहद खलबली मचा दी है, जो अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों में गहरी नजर रख रही थी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा, "राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर कई लोगों की कई अलग-अलग राय है। लेकिन राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह बहुत सोच-विचारकर ही अपनी चाल चलते हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने बहुत विचार-विमर्श और रणनीति के बाद यह निर्णय लिया है। इस निर्णय ने भाजपा, उसके समर्थकों और चाटुकारों को तबाह कर दिया है।''

जयराम रमेश ने कहा, "रायबरेली न केवल सोनिया जी की सीट रही है बल्कि यह इंदिरा गांधी की भी सीट रही है। कांग्रेस के लिए यह कोई विरासत नहीं बल्कि जिम्मेदारी की सीट है।"

रमेश ने कहा कि ​केवल अमेठी-रायबरेली की सी​ट गांधी परिवार का गढ़ नहीं है, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश गांधी परिवार का गढ़ है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से तीन बार और केरल से एक बार सांसद बन चुके हैं। अगर मोदीजी में हिम्मत है तो विंध्याचल से नीचे चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं।

कांग्रेस के वफादार केएल शर्मा को अमेठी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर रमेश ने कहा कि कांग्रेस का 'एक साधारण कार्यकर्ता' अमेठी में भाजपा के भ्रम और अहंकार दोनों को तोड़ देगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में प्रियंका गांधी का नाम न होने पर उन्होंने कहा कि वह कोई भी उपचुनाव लड़कर सदन में पहुंच सकती हैं।

मौजूदा अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए रमेश ने लिखा, "आज स्मृति ईरानी की एकमात्र पहचान यह है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ती हैं। स्मृति ईरानी अब अपनी प्रसिद्धि बढ़ा रही हैं। अब बेकार बयान देने के बजाय स्मृति ईरानी को स्थानीय विकास, बंद अस्पतालों, इस्पात संयंत्र और आईआईआईटी के बारे में जवाब देना चाहिए।"

मालूम हो कि कांग्रेस द्वारा अमेठी और रायबरेली से अपनी उम्मीदवारी रोकने के बाद पार्टी ने शुक्रवार को दोनों सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी के वफादार केएल शर्मा को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४Jairam Rameshकांग्रेसराहुल गांधीअमेठीरायबरेलीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए