लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी 'महापुरुष' हैं, वो कांग्रेस को खत्म करने की अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभा रहे हैं'', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वायनाड सांसद पर कसा तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 23, 2024 09:50 IST

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को 'महापुरुष' बताते हुए कहा कि वो कांग्रेस को खत्म करने का काम अच्छे से कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को 'महापुरुष' बताते हुए किया जबरदस्त हमला उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने की अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैंप्रमोद कृष्णम ने कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस अब तक सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी

संभल: आचार्य प्रमोद कृष्णम जब से कांग्रेस से निष्कासित किये गये हैं, उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। आचार्य कृष्णम लगातार वायनाड सांसद पर कटाक्ष कर रहे हैं, उसी क्रम में अब उन्होंने राहुल गांधी को "महापुरुष" बताते हुए कहा कि वो कांग्रेस को खत्म करने की अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कृष्णम ने बीते बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे कम सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी एक 'महापुरुष' हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। महात्मा गांधी ने कांग्रेस के अंत का सपना देखा था लेकिन कोई भी ऐसा नहीं कर सका, यहां तक ​​​​कि बीजेपी भी नहीं, लेकिन राहुल गांधी अब खुद ऐसा कर रहे हैं।"

 उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने की अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। इस बात से सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देशभर के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी वाकिफ हैं कि 4 जून के बाद कांग्रेस अब तक सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी।''

इस बीच, राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भारत के सैनिकों को मजदूरों में बदलने का आरोप लगाया और 4 जून को सत्ता में आने के बाद अग्निवीर योजना को खत्म करने का वादा किया।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत की सीमाएं हरियाणा और अन्य राज्यों के युवाओं द्वारा सुरक्षित हैं।

राहुल गांधी ने कहा, "आपके दिल, खून और डीएनए में देशभक्ति है। नरेंद्र मोदी ने पहली बार भारत के सैनिकों को मजदूरों में बदल दिया है। पीएम मोदी कहते हैं कि देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले दो प्रकार के सैनिक होंगे। एक, सामान्य जवान या अधिकारी जिसके परिवार को पेंशन, दर्जा और अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी। दूसरा, एक गरीब परिवार का बेटा जिसका नाम अग्निवीर है, उसे न तो 'शहीद' का दर्जा मिलेगा और न ही कोई पेंशन या कोई अन्य सुविधा मिलेगी।“

उन्होंने आगे कहा कि अगर 4 जून के बाद इंडिया गुट की सरकार बनी तो इस अग्निवीर योजना को हम कूड़ेदान में डाल देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, "सेना यह योजना नहीं चाहती है। यह योजना पीएमओ द्वारा थोपी गई है। अगर इंडिया ब्लॉक सरकार सत्ता में आएगी और सबसे पहले हम इस अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। जिन सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। केवल एक ही श्रेणी की हों। भारत सरकार सबके लिए काम करेगी और भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले हर व्यक्ति को 'शहीद' का दर्जा मिलेगा। हम इस अग्निवीर योजना को टुकड़े-टुकड़े करके कूड़ेदान में डालने जा रहे हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीकांग्रेसBJPसंभल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप