लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया विवादित बयान, कहा- 'मोदी जी समुद्र के अंदर पूजा करते दिख जाएंगे, वहां पर कोई मंदिर भी नहीं है'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 15, 2024 15:03 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसी घटना का जिक्र तो नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि वह पीएम मोदी की द्वारिका यात्रा का जिक्र कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिया विवादित बयानमोदी जी समुद्र के अंदर पूजा करते दिख जाएंगे- राहुल गांधीसमुद्र के अंदर कोई मंदिर भी नहीं है - राहुल गांधी

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के भंडारा में चुनावी जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी समुद्र के अंदर पूजा करते दिख जाएंगे, वहां पर कोई मंदिर भी नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसी घटना का जिक्र तो नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि वह पीएम मोदी की द्वारिका यात्रा का जिक्र कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 फरवरी को बेट द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान के दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने समंदर में नीचे स्कूबा डाइविंग के जरिए द्वारका नगरी के दर्शन किए थे। 

किस घटना का जिक्र कर रहे थे राहुल

25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में पंचकुई समुद्र तट पर ‘स्कूबा डाइविंग’ की थी और पानी में डूबी भगवान कृष्ण की प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन करने के साथ ही वहां पूजा-अर्चना भी की थी। सफेद डाइविंग हेलमेट और गेरुआ वस्त्र पहने मोदी समुद्र तल पर पालथी मारकर बैठे और हाथ जोड़कर भगवान की प्रार्थना की। इस दौरान नौसेना के गोताखोरों ने उनकी इसमें मदद की। इससे पहले मोदी हाथ में मोर पंख लिये वहां पहुंचे और उसे भगवान कृष्ण को अर्पित किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्राचीन द्वारका शहर एक महान शहर की योजना और विकास का एक अच्छा उदाहरण था और जब वह समुद्र में इसके दर्शन कर रहे थे, तो उन्हें "उसी प्राचीन भव्यता और दिव्यता" का अनुभव हुआ। 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो