लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी और अखिलेश यादव फिर से एक साथ!, उप्र में 17 सीट कांग्रेस को, मप्र में एक सीट सपा को, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2024 18:22 IST

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में एक सीट खजुराहो पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर नगर सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी।  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दोनों दल मिलकर लड़ेंगे।कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन हो गया है

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी और अखिलेश यादव फिर से एक साथ चुनाव में दिखाई देंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन हो गया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के साथ लोकसभा सीट के लिए हुए समझौते के तहत कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर नगर सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में एक सीट खजुराहो पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) के तहत उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा बुधवार को कर दी।

यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की। पांडे ने कहा कि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य की बाकी 63 सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

प्रियंका की अखिलेश से फोन पर बातचीत के बाद गतिरोध टूटा, सपा प्रमुख बोले-अंत भला तो सब भला

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन को लेकर जारी गतिरोध बुधवार को समाप्त होने के साथ ही सीट बंटवारे पर दोनों दलों के बीच लगभग सहमति बन गई। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर हुई बातचीत के बाद यह सहमति बनी।

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सपा का कांग्रेस से कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। यादव ने मुरादाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ में शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा, ''अंत भला तो सब भला। बाकी आप लोग समझदार हैं।''

इस सवाल पर कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा या नहीं, अखिलेश ने कहा, ''होगा।'' कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर विवाद के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा, ''कोई विवाद नहीं है। आपके सामने सब चीजें साफ हो जाएंगी।'' इस सवाल पर कि कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिये कांग्रेस के दरवाजे खुले होने की बात कही है।

सपा अध्‍यक्ष ने कहा, ''अब यह सब बात पुरानी हो गयी है।'' नयी दिल्ली में कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है जिसके बाद दोनों दलों के बीच गतिरोध टूटा और सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीकांग्रेसअखिलेश यादवराहुल गांधीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप