लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मुझे अंग्रेजी नहीं आती लेकिन मैं आपकी बड़ी प्रशंसक हूं", त्रिशूर की 93 साल की वृद्धा ने प्रियंका गांधी से वीडियो कॉल पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2024 07:19 IST

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल में चुनावी प्रचार अभियान के बाद त्रिशूर की रहने वाले में 93 वर्षीय एक वृद्ध महिला से फोन पर बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने केरल के त्रिशूर की रहने वाले में 93 वर्षीय एक वृद्ध महिला से फोन पर बातचीत कीबातचीत के दौरान 93 वर्षीय महिला ने कहा कि वो प्रियंका गांधी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैमहिला ने कहा कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती लेकिन आपसे बात करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं

केरल:कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते शनिवार को केरल में चुनावी प्रचार अभियान के बाद अपने कैंप में वापस आकर त्रिशूर की रहने वाले में 93 वर्षीय एक वृद्ध महिला से फोन पर बातचीत की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रियंका की कुछ साल पहले मुलाकात रोज़ी नाम की एक महिला से दिल्ली में हुई थी, रोजी दिल्ली की एक कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करती है, जो इंटीरियर डेकोरेशन का व्यवसाय करती है। रोज़ी ने बताया कि उसकी 93 वर्षीय मां, खुद को प्रियंका गांधी की बहुत बड़ी प्रशंसक बताती हैं और हमेशा उनसे बात करना चाहती हैं।

त्रिशूर में प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका ने रोज़ी की मां को फोन करने और उनके साथ बातचीत की। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज प्रचारकों में से एक प्रियंका जब रोजी से बातचीत कर रही थीं, तो उनकी मां की आवाज में एक अजीब सा उत्साह था।

प्रियंका के कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वह रोज़ा की मां के साथ आमने-सामने मुस्कुराते हुए कैमरे में नज़र आ रही थीं। मौजूदा सांसद और पथानामथिट्टा से कांग्रेस उम्मीदवार एंटो एंटनी ने प्रियंका गांधी और रोज़ी की मां के बीच बातचीत का संचालन किया। 93 वर्षीय ने मलयालम में कांग्रेस नेता प्रियंका से बात की।

बातचीत के दौरान प्रियंका ने जैसे ही उनका हालचाल पूछा तो रोज़ी की मां ने कहा, "मुझे अंग्रेजी नहीं आती लेकिन आपसे बात करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं।"

अपनी बेटी द्वारा प्रियंका से मुलाकात के बारे में बताई गई बात को याद करते हुए रोजी की मां ने कहा, "प्रियंका के साथ उसका अच्छा और लंबा रिश्ता रहा है। उसने मुझे अपने साथ अपने संबंधों के बारे में सब कुछ बताया।"

प्रियंका ने पूछा कि वह कहां रहती है, जिस पर रोज़ी की मां ने जवाब दिया कि वह अपने 93 वर्षों के अधिकांश समय के लिए त्रिशूर में रह रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर-मतदान सुविधा का लाभ उठाने के आखिरी दिन अपना वोट डाला और अपने बेटे रॉय के साथ रहती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं 93 वर्ष की हूं। मैंने कल घर पर अपना वोट डाला। मेरा बेटा रॉय यहां मेरी देखभाल करता है। रोजी दिल्ली में रहती है। मैं समय-समय पर दिल्ली में उससे मिलने जाती हूं।"

इसके बाद प्रियंका ने उन्हें दिल्ली में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया और साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। रोज़ी की माँ ने प्रियंका से आमने-सामने होने पर ख़ुशी व्यक्त की और अपनी अगली दिल्ली यात्रा पर उससे मिलने का वादा किया।

इससे पहले दिन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो किया, जहां उन्होंने मौजूदा सांसद और निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शशि थरूर के लिए वोट मांगे।

प्रियंका ने रोड शो के दौरान कहा, "हम आप सभी मछुआरों को बीमा कवर प्रदान करेंगे। हमने किसानों को उनकी उपज पर एमएसपी  की कानूनी गारंटी की भी गारंटी दी है। हमने 30 लाख सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है, जिसे भाजपा के 10 साल के शासनकाल में खाली छोड़ा गया थे।"

प्रियंका ने कहा कि अगर हम इस लोकसभा चुनाव में चुने गए तो हर गरीब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को प्रति वर्ष 1 लाख रुपये मिलेंगे।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024केरल लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील