लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "पीएम मोदी को '400 फीट नीचे दफनाया' जाएगा", झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नजरुल इस्लाम ने की विवादित टिपप्णी, मचा बवाल, मांगी माफी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2024 08:58 IST

झारखंड में जेएमएम नेता नजरूल इस्लाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और दावा किया है कि कुछ लोगों ने उनके बयान को ''तोड़-मरोड़कर'' पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएमएम नेता नजरूल इस्लाम ने पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लिए मांगी माफी इस्लाम ने कथित तौर पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 फीट नीचे दफनाया जाएगाझारखंड भाजपा ने मामले में चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, की इस्लाम के खिलाफ एक्शन लेने की मांग

साहिबगंज:झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता नजरूल इस्लाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और दावा किया है कि कुछ लोगों ने उनके बयान को ''तोड़-मरोड़कर'' पेश किया है।

जेएमएम नेता इस्लाम ने प्रधानमंत्री मोदी के '400 पार' नारे की आलोचना की थी और कथित तौर पर बेहद अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 फीट नीचे दफनाया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस्लाम ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "मैं इस बयान का खंडन करता हूं। '400 फीट नीचे गाड़ दो' वाली टिप्पणी मेरे हवाले से कही जा रही है। लोग इस बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। मैंने कहा था '400 से पहले गांठ बांध देंगे'। मैंने उन्हें सत्ता से बेदखल करने की बात कही थी। लेकिन फिर भी अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।"

हालांकि इस मुद्दे को तूल देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पीएम मोदी के खिलाफ जेएमएम नेता इस्लाम  की टिप्पणी को "हत्या की साजिश" बताया गया है और आयोग से उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग मांग की है।

भाजपा के पत्र में कहा गया है झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नजरूल इस्लाम साहिबगंज में प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। नजरूल इस्लाम ने एक रैली के दौरान कहा था कि पीएम मोदी को 400 सीटें नहीं दी जाएंगी, बल्कि उन्हें जमीन के 400 फीट नीचे दफना दिया जाएगा। उनका बयान न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए, 153 ए और 506 के तहत अपराध है।

पत्र में कहा गया है, "चुनाव आयोग से अनुरोध किया जा रहा है कि नजरूल इस्लाम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एक आदेश जारी किया जाना चाहिए।"

झारखंड में लोकसभा के लिए मतदान चार चरणों 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने झारखंड में 12 सीटें जीतीं, जिनमें से भाजपा ने 11 सीटें जीतीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन करते हुए एक-एक सीट जीती थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंड लोकसभा चुनाव २०२४BJPझारखंड मुक्ति मोर्चाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो