लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नहीं कर पा रहे हैं खुद अपने हथियारों को ही सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2024 14:51 IST

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए जा रहे पुलिसकर्मी खुद अपने हथियारों को भी सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पुलिसकर्मी खुद अपने हथियारों को भी सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैंनवादा में एक सिपाही की राइफल और कारतूस चोरी हो गईहालांकि दो दिनों बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए जा रहे पुलिसकर्मी खुद अपने हथियारों को भी सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। बिहार की 9 संसदीय सीटों पर अबतक मतदान हो चुके हैं और तीसरे चरण की चुनाव कराने को लेकर कमर कसी जा रही है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिहार पुलिस के जवानों के अलावे केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की जा रही है।

लेकिन मतदान केन्द्रों सुरक्षा के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जा रहे बिहार पुलिस के जवान अपने हथियार और कारतूस ही सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। चोरों ने इसे भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। पहले चरण के मतदान में नवादा में एक सिपाही की राइफल और कारतूस चोरी हो गई। हालांकि दो दिनों बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

जानकारी के मुताबिक जहां से हथियार की चोरी की गई थी, वहां बारात ठहरा हुआ था। पुलिस ने जब उन लोगों पर सख्ती बरती तो राज खुल गया। इस बीच दूसरे चरण के मतदान के दिन किशनगंज में ड्यूटी पर आए एक एएसआई की पिस्टल चोरी कर ली गई। इन घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और बिहार पुलिस की टेंशन भी बढ़ गई है। दरअसल, किशनगंज में एएसआई पिस्टल के साथ-साथ 35 राउंड गोली और उनके अन्य सामान पर भी किसी ने हाथ साफ कर दिया है।

पुलिस के अनुसार जहानाबाद जिला बल के पदस्थापित एएसआई राजीव कुमार सिंह किशनगंज में लोकसभा चुनाव करवाने किशनगंज गए थे। हथियार गायब होने के बाद एएसआई राजीव कुमार सिंह किशनगंज सदर थाना पहुंचे और आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाया है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के मतदान के दौरान नवादा के पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के राजोबीघा गांव बूथ संख्या दांया भाग 234 पर ड्यूटी दे रहे एक सिपाही की रात में सोने के दौरान राइफल और कारतूस चोरी की गई थी।

उक्त सिपाही को लापरवाही के आरोप में निलंबित भी कर दिया गया था। वहीं बारातियों की निशानदेही पर गांव के बधार में लगे ताड़ के पेड़ के पास से पुलिस ने राइफल को बरामद भी कर लिया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे