लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने किया बदलाव, तरुण चुघ, सुनील बंसल और विनोद तावड़े को ये जिम्मेदारी, नई नियुक्तियों की सूची देखिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2024 11:39 IST

Lok Sabha Elections 2024: राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा तीसरी बार सत्ता में आने का संकल्प लिया है। भाजपा ने 400 का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव जल्द होने वाला है।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बदलाव किया है। सत्तारूढ़ दल ने विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव जल्द होने वाला है। भाजपा ने 400 का लक्ष्य रखा है। भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने का संकल्प लिया है।

पिछली बार जुलाई 2023 में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों की राष्ट्रीय टीम में फेरबदल किया था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। दिसंबर में भाजपा ने अपनी पंजाब इकाई के जिला 'प्रभारी' और 'सह-प्रभारी' की नियुक्तियों की घोषणा की।

भाजपा ने कहा कि 'प्रभारी' और 'सह-प्रभारी' की 70 नियुक्तियों की सूची पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उचित मंजूरी के बाद बनाई गई थी। यह घोषणा पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने एक बयान में की। यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को केरल के त्रिशूर में एक रैली को संबोधित करने और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल फूंकने के कुछ घंटों बाद आया।

यहां नई नियुक्तियों की सूची देखिएः

युवा मोर्चा-सुनील बंसल

किसान मोर्चा- बंदी संजय कुमार

एससी मोर्चा-तरुण चुघ

महिला मोर्चा- बैजयंत जय पांडा

एसटी मोर्चा- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल

ओबीसी मोर्चा - विनोद तावड़े

अल्पसंख्यक (अल्पसंख्यक) मोर्चा-दुष्यंत कुमार गौतम।

भाजपा ने मोर्चा प्रभारियों में किया फेरबदल, सुनील बंसल को मिला युवा मोर्चा का प्रभार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को संगठन के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की जिम्मेदारी में भारी फेरबदल किया। इसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी महासचिव तरुण चुघ की जगह लेंगे। चुघ अब अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभार संभालेंगे। पहले, यह जिम्मेदारी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के पास थी।

चुघ ने इस बदलाव से जुड़ी सूची 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का आप सभी पूरी निष्ठा और ऊर्जा से निर्वहन कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे।’’

राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी पार्टी के अन्य राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह संभाल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

पार्टी संगठन में पिछले दिनों हुए फेरबदल में महासचिव बनाए गए राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल से पहले पूर्व महासचिव दिलीप सैकिया के पास यह जिम्मेदारी थी। भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष और नवनियुक्त महासचिव बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया

अब तक इस मोर्चे के प्रभारी रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

अब तक इस मोर्चे का प्रभार पूर्व महासचिव डी पुरंदेश्वरी के पास था। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में कुछ राष्ट्रीय महासचिव व उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इन मोर्चा प्रभारियों को मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपा जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील