लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: 58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11.13 करोड़ वोटर, यहां जानें दलों और प्रत्याशियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 24, 2024 18:51 IST

Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर शनिवार को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024 Phase 6: पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था।Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को पूरा हुआ था।Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: सभी सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कल वोट पड़ेंगे। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता शनिवार, 25 मई को 18वें लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल और बिहार में 8-8, दिल्ली में 7, ओडिशा में 6 और झारखंड में 4 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 58 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। छठे चरण में जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था जिसमें 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को पूरा हुआ था।

सभी सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे

88 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के साथ तीसरे चरण का मतदान 7 मई को शांतिपूर्ण ढंग से हुआ, जबकि चौथे चरण का मतदान 13 मई को सफलतापूर्वक पूरा हुआ। पांचवें चरण का मतदान, जिसमें 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटें शामिल थीं। सभी सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे।

छठे चरण में कई प्रमुख उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', जगदंबिका पाल, प्रवीण कुमार निषाद, कृपाशंकर सिंह और नीलम सोनकर, समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव, एसपी सिंह पटेल, बाबू सिंह कुशवाहा, लालजी वर्मा, राम शिरोमणि वर्मा, भीष्म शंकर तिवारी, कांग्रेस उम्मीदवार उज्ज्वल रेवती रमण सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव और कृपा शंकर सरोज और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी भी चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है।

चक्रवात का ‘‘कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं’’ होने का अनुमान जताया

इस चरण में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी शनिवार को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चक्रवात का ‘‘कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं’’ होने का अनुमान जताया है।

चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र

बयान में हालांकि इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया गया है। छठे चरण में शनिवार को ओडिशा की कुछ लोकसभा और विधानसभा सीट के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की कुछ संसदीय सीट पर भी मतदान होगा। छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस) हैं।

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं।

इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं। शेष 57 सीट के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और मतगणना चार जून को होगी। अब तक 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो चुका है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४बिहार लोकसभा चुनाव २०२४झारखंड लोकसभा चुनाव २०२४ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024ओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४हरियाणा लोकसभा चुनाव २०२४BJPकांग्रेसदिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटआजमगढ़करनालपुरीपूर्वा चंपारण
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप