लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "लोग नवीन पटनायक की सरकार से परेशान हैं, ओडिशा में बदल रही है सरकार", केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2024 14:06 IST

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा में बदलाव निर्विवाद है क्योंकि लोग नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के शासन से बहुत परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा में बदलाव निर्विवाद हैउन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के शासन से बहुत परेशान हैंधर्मेद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में सरकार में बदलाव होने जा रहा है

संबलपुर: केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा में बदलाव निर्विवाद है क्योंकि लोग नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के शासन से बहुत परेशान हैं। आज लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में ओडिशा में कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बेरहामपुर सीटों पर मतदान जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''आज विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया है। लोग उत्साह से भरे हुए हैं। मैं ओडिशा के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे आएं और बदलाव के लिए अपना वोट डालें। पिछले 24 वर्षों में लोगों ने हम मौजूदा सरकार से उसकी विफलता के कारण तंग आ चुके हैं, हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि ओडिशा में सरकार में बदलाव होने जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि चार लोकसभा क्षेत्रों और 28 विधानसभा सीटों से मिली जानकारी से भाजपा बड़े अंतर से आगे चल रही है। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा, "ओडिशा में पीने ​​का साफ पानी नहीं है। सिंचाई के लिए पानी नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। एक तिहाई लोग नौकरी की तलाश में बाहर पलायन कर रहे हैं। महिलाएं और आदिवासी परेशान हैं। लोगों में गुस्सा देखने के बाद, हम कह सकते हैं कि ओडिशा में बदलाव होगा।"

लोकसभा चुनाव में ओडिशा की 4 सीटों पर आम चुनाव के चौथे चरण में मतदान हो रहा है। राज्य की कुल 147 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है।लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है, सुबह 11 बजे तक 24.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) ने 146 सीटों में से 112 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 23 सीटें और कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४नवीन पटनायकधर्मेंद्र प्रधानBJDBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप