लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "अब नहीं लगेगा 'मोदी-मोदी' का नारा, महागठबंधन को वोटर भाजपा वालों से बहुत आगे हैं", बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 22, 2024 07:27 IST

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत देखते हुए कहा कि अब मोदी-मोदी के नारे नहीं सुनाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कांग्रेस चीफ अखिलेश सिंह ने पहले चरण में हुए कम मतदान को लेकर भाजपा पर कसा तंजउन्होंने कहा कि कम मतदान का सीधा मतलब है कि अब 'मोदी-मोदी' के नारे नहीं सुनाई देंगेबिहार में महागठबंधन के मतदाता भाजपा-जदयू या एनडीए से बहुत आगे हैं

नई दिल्ली: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत देखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे अब नहीं सुनाई देते है, दीवारों पर लिखी इबारत को अब समझने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में महागठबंधन के मतदाता भाजपा-जदयू या एनडीए से बहुत आगे हैं। वे सब कुछ समझते हैं। हाल के चार चुनाव को देखें। मैंने आपको पहले भी बताया था और वही बात हुई है। मतदान में वोट शेयर 50 फीसदी से नीचे चला गया है, इसका सीधा मतलब है कि अब 'मोदी-मोदी' के नारे नहीं सुनाई देंगे, इसलिए हमें दीवार पर लिखी इबारत को समझना चाहिए।”

मालूम हो कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 संसदीय क्षेत्रों के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ, जिसमें लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान में रात 9:00 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 63.89 फीसदी दर्ज किया गया।

पहले चरण में बिहार में सबसे कम 47.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि त्रिपुरा में सबसे अधिक 80.06 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दौर के मतदान में 21 राज्यों और 102 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने भाग लिया।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में निम्नलिखित राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में मतदान हुआ।

इस बीच कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक के बारे में अखिलेश सिंह ने कहा, "2-3 दिनों के भीतर सब कुछ स्पष्ट हो जाना चाहिए। जब कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हो चुकी है। अब फैसला आएगा।"

सीईसी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, ''हमें गोपनीयता तोड़ने की इजाजत नहीं है इसलिए बैठक के विषय में ज्यादा बातचीत नहीं कर सकते हैं।''

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पंजाब और अन्य राज्यों की शेष लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में 19 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के बाद वोटों की गिनती एकसाथ 4 जून को संपन्न होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसBJPमहागठबंधनपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम