लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को बिहार में भरेंगे हुंकार, अररिया और मुंगेर में करेंगे जनसभा को संबोधित, साधेंगे एक तीर से दो निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2024 15:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बिहार में एक माह के भीतर चौथी बार 26 अप्रैल अररिया और मुंगेर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक माह के भीतर चौथी बार चुनावी दौरा करने जा रहे हैंपीएम मोदी 26 अप्रैल को अररिया और मुंगेर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैंमुंगेर में पीएम मोदी एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बिहार में एक माह के भीतर चौथी बार 26 अप्रैल अररिया और मुंगेर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

सीमांचल में पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में जब वोटिंग चल रही होगी ठीक उसी समय प्रधानमंत्री सीमांचल के ही अररिया से हुंकार भरेंगे। एक तरफ जहां सीमांचल की सीटों पर पीएम मोदी के भाषण से माहौल बनेगा तो वहीं दूसरी ओर अररिया व सुपौल सीट पर आगे की चरण में होने वाले मतदान को लेकर वोटरों को भी पीएम साधेंगे।

ऐसा ही मुंगेर में पीएम की रैली को लेकर माहौल बनने की संभावना है। जहां मुंगेर में पीएम मोदी राजग प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तो उसी समय दूसरी ओर मुंगेर से सटे भागलपुर और बांका में वोटिंग चल रही होगी। पीएम मोदी की दो जनसभाओं की तैयारी भाजपा जोर-शोर से कर रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी की जो दो जनसभाएं होनी है वो सीमांचल और अंग क्षेत्र में ही है।

राजनीतिक मामलों के जानकार कहते हैं कि इन दोनों जगहों की रैली से जब पीएम मोदी हुंकार भरेंगे तो एक तीर से दो निशाना साध जाएंगे। बता दें कि तीसरे चरण के तहत 7 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और अररिया में वोटिंग होगी। मुंगेर लोक सभा में सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी अनिता देवी के बीच है।

ऐसे में अब एनडीए के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से ललन सिंह के लिए वोट अपील करेंगे। जबकि अररिया में पीएम भाजपा के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने जमुई में 4 अप्रैल, नवादा में 7 अप्रैल और गया में 16 अप्रैल को चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीBJPजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए