लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वो चोरी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के जरिए हिमाचल की सरकार गिराएंगे", राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 27, 2024 07:21 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक दशक में देश के 22 अमीर व्यक्तियों के 16 लाख करोड़ के कर्ज को माफ किया, लेकिन पिछले साल मानसून आपदा राहत के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये की धनराशि नहीं दे सके।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने देश के 22 अमीर व्यक्तियों के 16 लाख करोड़ के कर्ज को माफ कर दियालेकिन प्रधानमंत्री आपदा राहत के लिए हिमाचल को 9,000 करोड़ रुपये देने में फेल रहेराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया

शिमला:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में देश के 22 अमीर व्यक्तियों के 16 लाख करोड़ के कर्ज को माफ कर दिया, लेकिन पिछले साल मानसून आपदा राहत के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये की धनराशि देने में फेल रहे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम मोदी ने आपदा के समय हिमाचल की सहायता करने के बजाय यहां की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को "गिराने" की कोशिश की। 

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने बीते शुक्रवार को पीएम मोदी के नाहन और मंडी में दिये भाषणों का जिक्र किया, जिनमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पकालिक होगी। इसके साथ पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर केंद्रीय बाढ़ सहायता वितरण में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की भी कसम खाई।

वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर न केवल हिमाचल बल्कि गोवा, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में 'चोरी' से सरकारें बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह चोरी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के जरिए हिमाचल प्रदेश सरकार को गिरा देंगे।''

राहुल गांधी ने शिमला और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्रों के लिए क्रमशः कांग्रेस उम्मीदवारों विनोद सुल्तानपुरी और सतपाल रायज़ादा का समर्थन करने के लिए नाहन और ऊना में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और गगरेट और कुटलेहर विधानसभा उपचुनावों में पार्टी उम्मीदवारों राकेश कालिया और विवेक के लिए वोट मांगे।

हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव 1 जून को होंगे, जो मौजूदा आम चुनाव का अंतिम चरण होगा।

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए एक व्यक्ति को राज्य में कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के जरिए सेब की कीमतों को कंट्रोल करने की इजाजत देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जब भी मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं, अडानी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत केवल 22 लोगों के सपने तो पूरे हुए लेकिन देश की बड़ी आबादी अब भी महज दर्शक बनी हुई है। उन्होंने मोदी पर अडानी की मदद करके बेरोजगारी बढ़ाने, छोटे और मध्यम व्यवसायों को नष्ट करने और नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे कदम उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 22 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, लेकिन हिमाचल प्रदेश को मानसून आपदा राहत के लिए 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४राहुल गांधीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे