लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस के 'युवराज' खुलेआम हिंदू धर्म की 'शक्ति' को नष्ट करने की बात करते हैं", नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी पर किया कटाक्ष

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2024 14:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव और राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए केवल लालू और उनकी पार्टी जिम्मेदार है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी राजद पर किया तीखा हमलाउन्होंने कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए केवल लालू यादव और उनकी पार्टी जिम्मेदार हैपीएम ने कहा कि विपक्षी गठबंधन "घमंडिया" के पास न तो दूरदर्शिता है और न ही विश्वास है

गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गया में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में विपक्षी दल का 'दूसरा नाम' भ्रष्टाचार है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह गया में एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी के लिए प्रचार करते हुए बिहार की खराब स्थिति के लिए सीधे तौर पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव की पार्टी राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसमें अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है।

उन्होंने कहा "राजद ने कई वर्षों तक बिहार पर शासन किया है, लेकिन उनमें अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। बिहार में जंगल राज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। यह बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है। राजद बिहार के विनाश के लिए सबसे बड़ी दोषी है।"

पीएम मोदी ने कहा, "लालू यादव के शासनकाल में अपहरण और फिरौती बिहार में एक व्यवसाय बन गया था। महिलाएं देर रात घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती थीं।"

प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि "घमंडिया" के पास न तो दूरदर्शिता है और न ही विश्वास है। वे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा, "घमंडिया गठबंधन के पास न तो विजन है और न ही आत्मविश्वास। ये लोग जब वोट मांगने भी जाते हैं तो नीतीश जी के कामों के आधार पर वोट मांगते हैं। पूरा बिहार जानता है कि ये लोग नीतीश जी के कामों और केंद्र सरकार के कार्यों का श्रेय क्यों लेते हैं?“

प्रधानमंत्री ने इस साल जनवरी में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने के लिए इंडिया गुट के नेताओं पर भगवान राम का "अपमान" करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं ने समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए राम मंदिर समारोह का बहिष्कार किया।

उन्होंने कहा, "कल राम नवमी का पवित्र त्योहार है लेकिन 'घमंडिया गठबंधन' के लोगों को राम मंदिर से भी समस्या है। जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे एक समुदाय को खुश करने के लिए आज राम मंदिर पर आपत्तिजनक भाषा बोल रहे हैं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी और द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन पर सनातन धर्म पर उनकी टिप्पणी पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के युवराज खुलेआम कहते हैं कि वह हिंदू धर्म की 'शक्ति' को नष्ट कर देंगे। उनके अन्य साथी हमारे सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया कहते हैं।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवBJPकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत