लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 19, 2024 12:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमलावर रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हारने के डर से दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं- पीएम मोदीवे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है- पीएम मोदीये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं- पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमलावर रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हारने के डर से दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी झारखंड की चिंता नहीं की। 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है। कोई 8 साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों। ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं। ऐसी परिवारवादी पार्टियों से झारखंड को बचाकर रखना है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस जैसे दलों ने कभी आपकी परवाह नहीं की। इन लोगों ने 60 साल तक 'गरीबी हटाओ' का झूठा नारा दिया। ये मोदी है, जिसने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला। उनके (कांग्रेस के) शहजादे आए दिन उद्योगों, उद्योगपतियों और निवेश का विरोध करते हैं। आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके राज्य मे जाकर पूंजी निवेश करेगा? उन राज्यों के नौजवानों का क्या होगा?"

पीएम ने कहा, "कांग्रेस पार्टी उद्यम करने वालों को देश का दुश्मन मानती है। उसके नेता खुलेआम कहते हैं, जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते, हम उन पर हमला करते हैं। यानी कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को देश के उद्योगों से मतलब नहीं है। जेएमएम ने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीनें हड़पीं, सेना की जमीनें हड़पीं। इनके घरों से जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, वे पैसे आपके हैं। मोदी इन बेईमानों के ठिकानों से पैसा बरामद करवा रहा है। मैं इन पैसों को सरकार की तिजोरी में ले जाने के लिए बरामद नहीं कर रहा हूं। मैं रास्ता खोज रहा हूं, ये सारे पैसे जिनके हैं, मैं उन गरीबों को इसे लौटाऊंगा। ये मोदी की गारंटी है।"

पीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ... भी नहीं मालूम है। इनका तरीका है- झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, इधर भी बोलो-उधर भी बोलो। इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे, उसे छीनेंगे, SC-ST-OBC का आरक्षण छीनेंगे, मोदी जी को रोज नई-नई गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते हैं।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJPहेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप