लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी 'वोट' की खातिर मेरी तबियत को मुद्दा बना रहे हैं, मैं एकदम स्वस्थ्य हूं", नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री द्वारा 'स्वास्थ्य' पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2024 13:54 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए गुरुवार को कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवीन पटनायक ने खराब स्वास्थ्य की अटकलों को दिया विराम, बोले- एकदम फिट हूंनरेंद्र मोदी मेरे स्वास्थ्य को लेकर इसलिए बात कर रहे हैं ताकि ओडिशा में 'वोट' हासिल कर सकेंअगर मोदी को मेरे स्वास्थ्य की इतनी ही चिंता है तो वो मुझे खुद भी फोन कर सकते थे

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए गुरुवार को कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और इसी कारण वो पिछले एक महीने से लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए बीजेडी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं।

बीजेडी प्रमुख पटनायक ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिये एक इंटरव्यू में चुनावी रैलियों के दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने पर कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान सिर्फ 'वोट' हासिल करने की ऐसी बातें कर रहे हैं।

सीएम पटनायक ने कहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में ऐसी अफवाहें पिछले 10 सालों से उड़ रही है और अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में इतने चिंतित थे तो वो उन्हें साीधे फोन भी कर सकते थे।

नवीन पटनायक ने कहा, "पीएम मोदी पहले भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि मैं उनका अच्छा दोस्त हूं। मुझे बस इतना कहना है कि अगर पीएम मोदी मेरे स्वास्थ्य के बारे में इतने चिंतित हैं तो उन्हें बस एक टेलीफोन उठाना था और मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछना था।"

ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड छठा कार्यकाल चाह रहे पटनायक ने कल बीजेडी की ओर से आयोजित एक चुनावी रैली में इस बारे में जोर-शोर से कहा। बीजेडी सुप्रीमो ने कहा, "इसका मतलब यह है कि पीएम मोदी केवल चुनाव के समय वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह अफवाह दिल्ली में लोगों द्वारा पिछले 10 वर्षों से फैलाई गई है। मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।"

पटनायक की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कई भाजपा नेताओं ने चुनावी मौसम में ओडिशा के मुख्यमंत्री के तेजी से बिगड़ते स्वास्थ्य को उठाया है। बीते बुधवार को पीएम मोदी ने ओडिशा में चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि नवीन पटनायक खराब स्वास्थ्य के कारण अपने नियमित कार्यों को भी करने में सक्षम नहीं हैं।

इसके साथ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आई, तो पार्टी नवीन पटनायक के स्वास्थ्य में "अचानक गिरावट" के कारण का पता लगाने के लिए एक विशेष समिति का गठन करेगी।

उन्होंने बीजेडी सुप्रीमो के "बिगड़ते स्वास्थ्य" के पीछे किसी संदिग्ध साजिश का भी संकेत दिया। बीजेडी नेता वीके पांडियन पर परोक्ष हमला करते हुए पीएम मोदी ने सवाल किया कि क्या पटनायक की ओर से ओडिशा सरकार चलाने वाली एक "लॉबी" उनके खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

मालूम हो कि बीते मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वीके पांडियन एक रैली के दौरान नवीन पटनायक का कांपता हुआ हाथ पकड़े हुए थे और इसे लोगों की नजरों से छिपाने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा ने तुरंत पांडियन पर हमला करते हुए कहा कि यह उनके सत्ता हथियाने की घिनौनी कोशिश है।

वहीं एक दिन बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर पूर्व आईएएस अधिकारी पांडियन को मुख्यमंत्री पटनायक के पैरों को "नियंत्रित" करते हुए दिखाया गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४नवीन पटनायकनरेंद्र मोदीBJDBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम