लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी, जनता को 15 लाख रुपये का इंतजार है", लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2024 14:57 IST

लालू यादव की बेटी और सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश के युवा दो करोड़ रोजगार का इंतजार कर रहे हैं, खाते में 15 लाख आने का जनता को बेसब्री से इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य भी सियासत में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुट गई हैंराजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवादा दौरे पर सवाल खड़ा किया हैदेश के युवा दो करोड़ रोजगार और खाते में 15 लाख आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है

पटना: सारण लोकसभा सीट से राजद के द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य भी सियासत में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बिहार दौरे को लेकर वह निशाना साध रही हैं।

पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के नवादा दौरे से पहले तंज कसा और एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दस सवाल पूछे थे तो दूसरी ओर रोहिणी आचार्य ने भी पीएम मोदी के दौरे पर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि वो आ रहे हैं तो आएं, इसमें हम क्या कर सकते हैं, उनके परिवार वाले जाएंगे। बेटा-बेटी दामाद जाएगा लोग, उनका इंतजार करेगा। देश के युवा दो करोड़ रोजगार का इंतजार कर रहे हैं, खाते में 15 लाख आने का जनता को बेसब्री से इंतजार है। जनता को उन्हें जवाब देना चाहिए जो वादा किया था उसका क्या हुआ?

रोहिणी ने कहा कि पिछले चुनाव में जो वादे उन्होंने जनता से किए थे वे आजतक पूरे नहीं हुए। सारण की जनता से वादा किए थे कि चीनी मिल लगाएंगे और उसी चीनी मिल में बनी चीनी से चाय पीने के लिए सारण आएंगे। सारण की जनता उनका बेसब्री से इंतजार कर रही है उनको इस बार बढ़िया से चाय पिलाएगी।

भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के यह कहने पर कि सारण में कोई टक्कर नहीं है, इस पर रोहिणी ने कहा कि कोई टक्कर नहीं है तो जाकर जनता के बीच घूमें न पता चल जाएगा। जनता के बीच जाना चाहिए, तभी उन्हें समझ आएगा कि वास्तविकता क्या है? सारण में किस प्रकार उनके खिलाफ जनाक्रोश है। जनता उनको बताएगी, उनका सब हवाई हवा में रह जाएगा।

लालू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के सवाल पर रोहिणी ने कहा इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस बार सारण में लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी को चुनाव में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप