लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी, भ्रष्टाचारियों को चुन-चुनकर भाजपा की वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं", प्रियंका गांधी ने जनार्दन रेड्डी की 'भाजपा वापसी' पर किया व्यंग्य

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 31, 2024 07:55 IST

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट ताकतों का खुले दिल से स्वागत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट ताकतों का खुले दिल से स्वागत कर रही हैकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहाउन्होंने कहा कि मोदीजी भ्रष्ट लोगों को चुन-चुनकर बीजेपी नाम की वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते शनिवार को कर्नाटक में भाजपा द्वारा खनन मामलों के आरोपी पूर्व विधायक गली जनार्दन रेड्डी को दोबारा पार्टी में शामिल करने को लेकर जमकर निशाना साधा।

इसके अलावा उन्होंने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को नागरिक उड्डयन केस में क्लीन चिट देने का मुद्दा भी बेहद प्रमुखता से उठाया और इसके लिए मोदी सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा, "बीजेपी भ्रष्ट ताकतों का खुले दिल से स्वागत कर रही है। मोदीजी देशभर के भ्रष्ट लोगों को चुन-चुनकर बीजेपी नाम की वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं।"

प्रफुल्ल पटेल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कल मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि सीबीआई ने महाराष्ट्र के एक ऐसे नेता के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की है, जो आठ महीने पहले ही बीजेपी रे पाले में गये थे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने खनन आरोपों के कारण सुर्खियों में रहने वाले गली जनार्दन रेड्डी के भाजपा में शामिल होने का मुद्दा उठाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनाव जीतने के लिए ऐसे लोगों को भाजपा में लेकर जा रहे हैं, जिन पर उन्होंने कभी हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। आश्चर्य है कि पीएम मोदी अब कैसे ऐसे लोगों का 'दाग' धो रहे हैं।"

उन्होंने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो वो कुख्यात भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दे रहे हैं और दूसरी ओर विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए डराना-धमकाना उन्हें कुचलने का काम कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि एजेंसियों के जरिये दबाव बनाकर विपक्षी नेताओं को अपने अधीन लेना और फिर उनके केस बंद करवाने का नया खेल चल रहा है। मोदी सरकार विपक्ष को आरोपों में फंसाकर उन्हें कमजोर कर रही है।

उन्होंने कहा, ''विपक्षी नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है, उनके बैंक खाते सील किए जा रहे हैं और सरकार का केवल यही एक काम रह गया है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेससीबीआईप्रवर्तन निदेशालयआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी