लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी ने बार-बार झूठ बोला कि मुस्लिम महिलाएं अधिक बच्चे पैदा करती हैं", असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी रैली में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 26, 2024 08:34 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपने भाषणों के जरिये मुसलमानों को "बार-बार अपमानित" करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुसलमानों को "बार-बार अपमानित" करने का आरोप लगाया ओवैसी ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि मोदी या भाजपा का कोई अन्य नेता पीएम न बनेवह बार-बार यह कहकर मुसलमानों को अपमानित कर रहे हैं कि वो 'मंगलसूत्र' छीनना चाहते हैं

काराकाट: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाषणों के जरिये मुसलमानों को "बार-बार अपमानित" करने का आरोप लगाया है।

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यह "पक्का" करेगी कि न तो नरेंद्र मोदी और न ही सत्तारूढ़ भाजपा का कोई अन्य नेता देश का अगला प्रधानमंत्री बने।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार हैदराबाद के सांसद ने यह टिप्पणी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर की, जहां से एआईएमआईएम ने प्रियंका चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने काराकट में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी बहन प्रियंका चौधरी को वोट दें। यह मेरा वादा है कि मेरी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा का कोई अन्य नेता नहीं होगा।''

मोदी के कुछ बयानों की ओर इशारा करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख औवेसी ने प्रधानमंत्री पर मुसलमानों के प्रति ''झूठ'' बोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मोदी ने झूठ बोला जब उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अधिक बच्चे पैदा करती हैं। वह बार-बार यह कहकर समुदाय का अपमान कर रहे हैं कि मुसलमान 'मंगलसूत्र' पर हाथ रखना चाहते हैं। जबकि एक सच्चा मुसलमान हमेशा अपनी बहनों और उनके मंगलसूत्रों की रक्षा करेगा।"

उन्होंने कहा, "अगर नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री चुने गए तो कोई भी लोगों की समस्याएं कोई नहीं सुनेगा।''

ओवैसी ने कहा, “जब युवा नौकरी छूटने के बारे में अपनी आवाज उठाएंगे, तो भाजपा वाले राम मंदिर पर ताले का हौव्वा खड़ा करने की कोशिश करेंगे। मोदी को इस बात का कोई मलाल नहीं था कि नोटबंदी के कारण सैकड़ों औद्योगिक-धंधे हमेशा के लिए बंद हो गये।''

मालूम हो कि सात चरण के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने साल 2014 से देश की सत्ता पर कब्जा जमाया था और वह लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। अगर इस आम चुनाव में भाजपा की जीत होती है और नरेंद्र मोदी दोबारा चुने जाते हैं, तो बतौर प्रधानमंत्री वो सियासत की हैट्रिक भी लगाएंगे।

मौजूदा लोकसभा चुनाव के परिणाम सातवें और अंतिम दौर के मतदान के तीन दिन बाद 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीएआईएमआईएमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?