Lok Sabha Elections 2024: "फिर से बनेगी मोदी सरकार, कोई नहीं चाहता कि इंडिया गठबंधन की सरकार बने", आरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2024 15:12 IST2024-06-01T15:09:09+5:302024-06-01T15:12:35+5:30

बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह ने दावा किया कि लोगों ने केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए पहले ही अपना मन बना लिया है।

Lok Sabha Elections 2024: "Modi government will be formed again, no one wants India Coalition government to be formed", said Rajkumar Singh, BJP candidate from Arrah | Lok Sabha Elections 2024: "फिर से बनेगी मोदी सरकार, कोई नहीं चाहता कि इंडिया गठबंधन की सरकार बने", आरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsलोगों ने केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए पहले ही अपना मन बना लिया हैबिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह ने किया दावा उन्होंने कहा कि देश में कोई नहीं चाहता कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बने

भोजपुर: केंद्रीय मंत्री और बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजकुमार सिंह (आरके सिंह) ने शनिवार को दावा किया कि लोगों ने केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए पहले ही अपना मन बना लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आरके सिंह ने कहा, "लोगों ने पहले ही मन बना लिया है कि देश में मोदी सरकार बनेगी और यहां आरा से भी भाजपा का सांसद होगा। देश में कोई नहीं चाहता कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बने।"

2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। राज्य के 40 संसदीय क्षेत्रों में से एक आरा लोकसभा क्षेत्र में आरके सिंह के खिलाफ सीपीआई (एमएल) के मौजूदा विधायक सुदामा प्रसाद सामने हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे आरके सिंह आरा से लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को सामान्य श्रेणी की सीट के रूप में वर्गीकृत किया गया है और इसमें संपूर्ण भोजपुर जिला शामिल है।

मालम हो कि पूरे भारत में इस अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है।

57 लोकसभा सीटों में 41 सामान्य श्रेणी की सीटें, तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित और 13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

जिन 57 सीटों पर सियासी दलों की साख दांव पर लगी है, साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस ने आठ और तृणमूल कांग्रेस ने नौ सीटें जीती थीं। वहीं बीजू जनता दल ने चार सीटें जीतीं और जनता दल (यूनाइटेड) को तीन सीटें मिली थी। बहुजन समाजवादी पार्टी, अपना दल और अकाली दल ने दो-दो सीटें जीती थीं और झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी ने एक-एक अपने नाम की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आखिरी चरण में वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं, जहां से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय चुनावी मैदान में हैं। पिछले छह चरणों में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। सभी चरणों के मतदान के परिणाम 4 जून को आएंगे। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "Modi government will be formed again, no one wants India Coalition government to be formed", said Rajkumar Singh, BJP candidate from Arrah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे