लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदी सरकार ने वादा करके किसानों को एमएसपी नहीं दिया, इंडिया गठबंधन के सत्ता में आते ही 'किसान कर्ज माफ़ी आयोग' बनाएंगे", राहुल गांधी ने पंजाब में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2024 07:19 IST

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब में ऐलान किया कि अगर सत्ता इंडिया ब्लॉक के हाथ में आती है, तो सरकार सबसे पहले 'किसान कर्ज माफ़ी आयोग' बनाएगी और किसानों का कर्ज एक बार नहीं कई बार माफ करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आते ही 'किसान कर्ज माफ़ी आयोग' बनाएंगेइंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज एक बार नहीं जरूरत के हिसाब से कई बार माफ करेगीराहुल गांधी ने कहा कि यह पहला चुनाव संविधान को ''बचाने'' के लिए लड़ा जा रहा है

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते बुधवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया कि अगर सत्ता इंडिया ब्लॉक के हाथ में आती है, तो उनकी सरकार सबसे पहले 'किसान कर्ज माफ़ी आयोग' बनाएगी और किसानों का कर्ज एक बार नहीं जरूरत के हिसाब से कई बार माफ करेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब के लुधियाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांघी ने यह भी कहा कि यह देश का पहला चुनाव है, जो संविधान को ''बचाने'' के लिए लड़ा जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, "इतिहास में पहली बार यह लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए हो रहा है। यह पहली बार है कि किसी पार्टी ने खुले तौर पर कहा है कि वो सत्ता में आने के बाद देश का संविधान को बदल देगी, उसे फाड़ देंगे। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, संविधान की किताब को बचाने का एक प्रयास है, गरीब लोगों की आवाज़ को बचाने की एक कोशिश है।"

वायनाड से मौजूदा सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल अरबपतियों के लिए काम करती है और उसने अपने शासनकाल में अब तक देश में 22-25 लोगों को राहत दी है और उनके लिए शासन कर रही है।

उन्होंने तीन कृषि कानूनों को लेकर भी मोदी सरकार की जमकर आलोचना की, जिसे केंद्र ने किसानों के विरोध के बाद वापस ले लिया था। जिस कानून में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी नहीं मिल रही थी।

राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी 22-25 लोगों का शासन चाहती है। नरेंद्र मोदी केवल अडानी जैसे अरबपतियों के लिए काम करते हैं। बीजेपी काला कृषि कानून लाई, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए उसने कुछ नहीं किया, जिससे महंगाई और बेरोजगारी फैली। नरेंद्र मोदी ने केवल भाइयों को आपस में लड़ाया, उन्होंने धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजन किया है।”

उन्होंने कहा, "सभी हवाई अड्डे, बंदरगाह, सौर ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, रक्षा उद्योग अडानी जैसे लोगों को दे दिए गए। पीएम मोदी ने 22-25 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए हैं लेकिन जब किसानों ने अपने लिए एमएसपी की मांग की तो पीएम मोदी ने खुलेतौर पर कह दिया कि एमएसपी नहीं देंगे।'' 

कांग्रेस नेता ने यह भी वादा किया कि कांग्रेस पार्टी एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और 'किसान-अनुकूल' फसल बीमा पॉलिसी लाएगी।

राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव बाद जैसे ही इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम पंजाब और पूरे भारत के किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। हम सिर्फ एक बार ही किसानों का कर्ज माफ नहीं करेंगे, बल्कि इसके लिए एक आयोग बनाएंगे और इसे 'किसान कर्ज आयोग' का नाम देंगे।" 

उन्होंने कहा, "कर्ज माफी आयोग जितनी बार किसानों को कर्ज माफी की जरूरत होगी, सरकार को इसके बारे में बताएगा, दो बार, तीन बार, हम जितनी बार भी किसानों को कर्ज माफी की जरूरत होगी, हम माफ करेंगे।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "दूसरी बात, हम किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी देंगे। तीसरी बात, पीएम मोदी फसल बीमा पॉलिसी लाए, लेकिन केवल 16 कंपनियों को इसका लाभ मिला। हम इस योजना को बदल देंगे और किसान अनुकूल योजना लाएंगे। आप किसानों को 30 दिन के अंदर मुआवजा मिल जाएगा।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पंजाब लोकसभा चुनाव २०२४राहुल गांधीनरेंद्र मोदीइंडिया गठबंधनFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण