लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता बरकरार रखने के लिए भाजपा को वोट दें", हिंसाग्रस्त राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने की अपील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2024 10:17 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि प्रदेश की क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र को जो काम करने की जरूरत थी, वह शुरू हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से अपील की, भाजपा को वोट करेंमणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता अक्षुण्ण रखने के लिए पीएम मोदी को मजबूत करना होगाबाहर से आने वाले मणिपुर की जनसांख्यिकी संतुलित को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं

इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र को जो काम करने की जरूरत थी, वह शुरू हो चुका है और इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लोगों को लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, "केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परसों भी कहा कि मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए भाजपा का समर्थन बेहद जरूरी है। बाहर से आने वाले लोग मणिपुर की जनसांख्यिकी को असंतुलित करके उसे नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।"

सीएम बीरेन सिहं ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे रोकने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र ने एफएमआर (फ्री मूवमेंट रिजीम) और सीमा पर बाड़ लगाने पर निर्णय लिया है, यही वह बिंदु है जिसे मणिपुर के लोग केंद्रीय नेताओं से सुनना चाहते थे।”

बीरेन सिंह ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को जो करना है, वह शुरू हो चुका है और चल रही प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लोगों को बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने की जरूरत है। मैं अनुरोध कर रहा हूं कि लोगों को बीजेपी को ही वोट देना चाहिए।"

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में कहा था कि पीएम मोदी की प्राथमिकता आने वाले दिनों में मणिपुर में शांति बनाए रखना है। अमित शाह ने कहा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन हम मणिपुर को टूटने नहीं देंगे।

भाजपा नेता शाह ने विभाजनकारी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह न केवल देश को विभाजित कर रही है बल्कि इसे उत्तर भारत और दक्षिण भारत में विभाजित करने का भी प्रयास कर रही है।

मणिपुर के इम्फाल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई कितना भी प्रयास कर ले। हम मणिपुर को टूटने नहीं देंगे। कांग्रेस ने हमेशा 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग को महत्व दिया है। बीजेपी मणिपुर में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है, आने वाले दिनों में पीएम मोदी की प्राथमिकता मणिपुर में शांति बनाए रखना है।''

मणिपुर में आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मणिपुर लोकसभा चुनाव २०२४BJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?