लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: जेएमएम से भाजपा वाया कांग्रेस, जानें कौन हैं विधायक जयप्रकाश पटेल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 14:32 IST

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में शामिल होना झारखंड की राजनीति के लिए बहुत बड़ा संकेत है।राज्यों में अलग-अलग पार्टी के नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।पूरा करने के संकल्प के साथ मैं भाजपा में शामिल हुआ था।

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड विधानसभा के सदस्य जयप्रकाश पटेल बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दिया था। हजारीबाग जिले के मांडू विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने उनका स्वागत किया।

मीर ने कहा, ‘‘भाजपा छोड़कर जयप्रकाश पटेल जी का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड की राजनीति के लिए बहुत बड़ा संकेत है। देश के कई राज्यों में अलग-अलग पार्टी के नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।’’ उनका कहना था, ‘‘ भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ नेताओं का आना ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का असर है, क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने यात्रा के माध्यम से लोगों और युवाओं पर एक अलग छाप छोड़ी है।’’ पटेल ने कहा, ‘‘मेरे पिता टेक लाल महतो जी ने झारखंड को संवारने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने के संकल्प के साथ मैं भाजपा में शामिल हुआ था।

अफसोस कि मैंने अपने पिता के सपनों को उस दल में नहीं पाया। राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से झारखंड की जनता में उनके प्रति रुझान बढ़ा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह झारखंड में अपने पिता के सपनों को पूरा करने और ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने के लिए आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले पटेल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने जीत भी हासिल की थी। पटेल विधानसभा में भाजपा सचेतक भी थे। उनके पिता टेक लाल महतो किसी समय झारखंड के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे और उन्होंने झारखंड राज्य के गठन से जुड़े आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंडलोकसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप