लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: जानिए कौन हैं तरनजीत संधू, भाजपा में शामिल, यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: March 19, 2024 17:09 IST

Lok Sabha Elections 2024: भारत की ओर से अमेरिका में पूर्व में रहे नियुक्त तरनजीत सिंह संधू ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: अमेरिका में पहले रहे नियुक्त तरनजीत संधू भाजपा में शामिलLok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेLok Sabha Elections 2024: आज ही जेएमएम प्रमुख की बड़ी बहू ने भाजपा का हाथ थामा

Lok Sabha Elections 2024: भारत की ओर से अमेरिका में पूर्व में रहे नियुक्त तरनजीत सिंह संधू ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहे। इस क्रम में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने नाराजगी के चलते भाजपा का हाथ थामा है। माना जा रहा है कि भाजपा तरनजीत सिंह संधू को अमृतसर से चुनाव में उतार सकती है और अगर ऐसा हुआ तो वो इस बार कांग्रेस के मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला को टक्कर देंगे।

अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ मिलकर काम किया है। पीएम मोदी विकास पर केंद्रित हैं, आज विकास की बहुत जरूरत है और यह विकास अमृतसर में भी पहुंचनी चाहिए। मैं पार्टी अध्यक्ष, प्रधान मंत्री, गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे राष्ट्र की सेवा के नए रास्ते पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें मैं प्रवेश कर रहा हूं।"

तरनतारन से है तरनजीत का ताल्लुकइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तरनजीत पंजाब के तरनतारन जिले के राय बुर्ज के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई अमृतसर में हुई। तरनजीत के पिता बिशन सिंह समुंद्री शिक्षाविद् थे। वे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति थे। तरनजीत के दादा सरदार तेजा सिंह समुंद्री शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख लीग में सक्रिय रहे। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता थे।

उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य के तौर पर जवाहरलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के साथ मंच साझा किया। ज्वाइन करने के बाद तरनजीत संधू पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले और उनके साथ आज ही पार्टी में शामिल हुईं सीता सोरेन भी रहीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पंजाबअमेरिकाशिरोमणि अकाली दलआम आदमी पार्टीकांग्रेसभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?