लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले गिरेगी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, भाजपा विधायक यतनाल ने कहा- करीब 25 विधायक छोड़ने के लिए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 20:35 IST

Lok Sabha Elections 2024: बीजापुर (विजयपुरा) शहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने उम्मीद जताई कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कहती है कि उसने 135 सीटें जीती हैं लेकिन वे सो नहीं पा रही है। अगर 30 लोग (विधायक पार्टी को) छोड़ दें तो सरकार गिर जाएगी। 25 लोग (विधायक पार्टी छोड़ने के लिए) तैयार हैं।

विजयपुराः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोमवार को दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी, क्योंकि करीब 25 विधायक सत्तारूढ़ दल को छोड़ने के लिए तैयार हैं। बीजापुर (विजयपुरा) शहर से विधायक ने यह भी उम्मीद जताई कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां भीड़ को संबोधित करते हुए दावा किया, “ कांग्रेस कहती है कि उसने 135 सीटें जीती हैं लेकिन वे सो नहीं पा रही है। अगर 30 लोग (विधायक पार्टी को) छोड़ दें तो सरकार गिर जाएगी। 25 लोग (विधायक पार्टी छोड़ने के लिए) तैयार हैं। कुछ मंत्री ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे उनके पास सारी शक्तियां आ गई हैं और अधिकारियों को हटा रहे हैं या स्थानांतरित कर रहे हैं।”

विजयपुरा में मुस्लिम अधिकारियों को तैनात करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा, “ आप मुसलमानों को लाकर क्या कर सकते हैं? मैं विधायक हूं और उन्हें मेरी बात माननी चाहिए...अगर कोई अधिकारी हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए नाटक करता है...हम जनवरी में वापस आएंगे। आप गारंटी दें...यह मार्च तक हैं। आप (कांग्रेस) लोकसभा (चुनाव) से पहले (सरकार से) बाहर हो जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “ यही कारण है कि विजयपुरा के दोनों मंत्री, जो सत्ता में आने के बाद ऐसा व्यवहार कर रहे थे मानो वे ऊंची उड़ान भर रहे हों, लेकिन अब उन्होंने अपना स्वर हल्का कर लिया है... उन्हें अहसास हो गया है कि 35-40 लोग (विधायक पार्टी छोड़ने को) तैयार हैं। अगर 30-35 लोग (विधायक) तैयार हों तो सरकार चली जायेगी।''

बसवराज रायरेड्डी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों द्वारा हाल में विधायक दल की बैठक में कर्नाटक के ‘भ्रष्ट राज्य’ बनने पर नाखुशी जताने और असंतोष व्यक्त करने की ओर इशारा करते हुए यतनाल ने कहा, “ उनके खुद के विधायक बोल रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, “ वे पैसा चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने चुनाव में इसे खर्च किया है...”

यतनाल ने आरोप लगाया कि तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और ‘गारंटी योजनाओं’ (चुनावी वादों) की वजह से विकास के लिए कोष की कमी के चलते विधायक नाराज़ है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल में दावा किया था कि राज्य सरकार को गिराने के लिए सिंगापुर में साज़िश रची जा रही है। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो