लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह की मौजूदगी में NDA में शामिल JDS, नड्डा ने कहा-तहे दिल से स्वागत करता हूं, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2023 17:56 IST

Lok Sabha Elections 2024: वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देहम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं।जेडीएस ने राष्ट्रीय का हिस्सा बनने का फैसला किया है।लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए कुनबा बढ़ गया है। 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए कुनबा बढ़ गया है। जनता दल (सेक्युलर) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि मैं उसका तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने राष्ट्रीय का हिस्सा बनने का फैसला किया है। लोकतांत्रिक गठबंधन में स्वागत करते हैं।

नड्डा ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तब से सुर्खियों में है, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी आम चुनावों के लिए जद(एस) के साथ गठबंधन करेगी।

शाह ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी के साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए, जद (एस) ने राजग का हिस्सा बनने का फैसला किया है। मैं राजग परिवार में जद (एस) का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका सहयोग कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएगा और एक मजबूत राजग और एक मजबूत भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’ कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन हो गया है और सीटों के तालमेल को लेकर वार्ता जारी रहेगी।

भाजपा का मानना है कि जद (एस) के साथ गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में उसका दबदबा सुनिश्चित करेगा क्योंकि क्षेत्रीय पार्टी का दक्षिण कर्नाटक में काफी प्रभाव है जहां भगवा पार्टी पारंपरिक रूप से कमजोर रही है। कुमारस्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे थे।

जद(एस) कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में 25 सीट जीती थीं, जबकि मंड्या सीट पर उसके समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने जीत हासिल की थी।

कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट जीती थी। इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जद (एस) के प्रमुख व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी बातचीत कर सकते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहजेपी नड्डाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटकBJPजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप