लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के छपरा में हुई चुनावी हिंसा के मामले में एसपी गौरव मंगला पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने हटाया, डॉ. कुमार आशीष बनाये गये नए एसपी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2024 15:26 IST

बिहार के छपरा गोलीकांड के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने जिले के एसपी गौरव मंगला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के आदेश पर नीतीश सरकार ने छपरा के एसपी गौरव मंगला को पद से हटाया उनकी जगह नए एसपी के तौर पर आईपीएस डॉ. कुमार आशीष की नियुक्ति की गई हैडॉ. कुमार आशीष फिलहाल मुजफ्फरपुर में रेल एसपी के पद पर तैनात हैं

पटना:बिहार के छपरा गोलीकांड के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने जिले के एसपी गौरव मंगला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह नए एसपी के तौर पर आईपीएस डॉ. कुमार आशीष की नियुक्ति की गई है।

बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी डॉ. कुमार आशीष फिलहाल मुजफ्फरपुर में रेल एसपी के पद पर तैनात हैं। गृह विभाग ने उनकी नवीन तैनाती को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एसपी गौरव मंगला को बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अगले आदेश तक गौरव मंगला पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे। इस बीच सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव बाद भड़की हिंसा मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है।

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी इसका अध्ययन किया जा रहा है। वहीं, एसआईटी की तरफ से दी गई जांच रिपोर्ट में घटना के दिन से लेकर इस मामले में की गई कार्रवाई तक का उल्लेख किया गया है। इस दौरान किससे क्या चूक हुई, इस पर भी फोकस किया गया है। रिपोर्ट में प्रशासन व अन्य लोगों के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मामले में भी कई तथ्यों का उल्लेख है।

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो खुद आयुक्त और डीआईजी ने इस मामले की अपनी स्तर से जांच की थी। बताया जाता है कि कमिश्नर और डीआईजी की इस रिपोर्ट के बाद वरीय अधिकारी से लेकर तीन अन्य अफसर पर भी करवाई की गाज गिर सकती है। अब आयोग की कार्रवाई पर ही सबकी निगाहें टिकी है।

बता दें कि छपरा में 20 मई को सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के एक पोलिंग बूथ पर बार-बार जाने से विवाद खड़ा हुआ था। बाद में यहां फायरिंग की घटना भी हुई और एक कार्यकर्ता की जान चली गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं, एसपी के तबादले से पहले सारण में हुई हिंसा ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक गंभीर चुनौती बनी हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया