लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में कराए जाएंगे चुनाव, जानें इससे पिछले चुनाव के नतीजे

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2024 20:43 IST

2019 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को 48 में से 41 सीटों में जीत हासिल हुई थी। भाजपा 23 सीटों में परचम लहराकर जहां सबसे बड़ी पार्टी बनी थी तो वहीं शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। ईसीआई की घोषणा के अनुसार, लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसी प्रकार दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई,  पांचवें का 20 मई, छठे का 05 मई और 01 मई को सातवां यानी आखिरी चरण का मतदान कराया जाएगा। जबकि सभी सातों चरणों के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा। आम चुनाव के साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जबकि इसी दौरान 26 विधानसभा सीटों में उपचुनाव भी कराए जाएंगे। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। आइए जानते हैं पिछले चुनाव में यहां कैसा था परिणाम। 

भाजपा के खाते में आईं थीं सबसे ज्यादा 23 सीटें

महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक लोकसभा सीटे हैं। जहां यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं तो वहीं महाराष्ट्र में कुल 48 संसदीय क्षेत्र हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और तब की शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों को जनता का भरपूर आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ था। यहां एनडीए गठबंधन को 48 में से 41 सीटों में जीत हासिल हुई थी। भाजपा 23 सीटों में परचम लहराकर जहां सबसे बड़ी पार्टी बनी थी तो वहीं शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं। जबकि एनसीपी 4 सीटें जीतकर तीसरे नंबर की पार्टी बनी थी। कांग्रेस, एमआईएम और निर्दलीय को केवल एक-एक सीट में जीत हासिल हुई थी।  पार्टी वाइज़ चुनाव परिणाम 

भाजपा - 23शिवसेना - 18एनसीपी - 4कांग्रेस - 1एआईएमआईएम- 1निर्दलीय - 1

ये थे प्रमुख चेहरे 

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे थे। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती से जीती थीं। भाजपा उम्मीदवारों गोपाल शेट्टी, पूनम महाजन और मनोज कोटक ने क्रमशः मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य और मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। एमआईएम के इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद से चुनाव जीता था। महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी अशोक चव्हाण ने ली थी।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो