लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदी सत्ता में आये तो मैं क्या ममता, राहुल, प्रियंका, स्टालिन, विजयन, उद्धव, शरद, तेजस्वी और अखिलेश भी जेल में होंगे" अरविंद केजरीवाल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 23, 2024 10:57 IST

अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन और पार्टी के जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि इस बार का चुनाव मोदी फैक्टर पर नहीं, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बहुत स्थानीय हो गया है, हर राज्य में मुद्दे अलग हैंइस चुनाव में मोदी फैक्टर नहीं है, वो पूरी तरह से कट गए हैं और अपनी ही दुनिया में हैंअगर विपक्षी नेता मिलकर चुनाव नहीं लड़ते तो वो सभी को जेल में डाल देते या उन्हें मार डालते

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री की गद्दी पर काबिज अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन और पार्टी के जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि इस बार का चुनाव मोदी फैक्टर पर नहीं, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

आप नेता ने कहा कि वोटर उन मुद्दों पर, जो दैनिक जीवन में उन्हें प्रभावित करते हैं, मसलन महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार जैस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं। मुख्यरूप से यह चुनाव बहुत स्थानीय हो गया है और इस बार हर राज्य में अलग-अलग मुद्दे पर चुनाव हो रहा है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के इतने हालात खराब हैं कि लोग अपना घर चलाने, बच्चों की फीस चुकाने, किराने का सामान खरीदने में परेशान हैं। लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने मोदी जी को अपने किसी भी भाषण में इस समस्याओं के समाधान या बेरोजगारी कैसे दूर करेंगे, इसके बारे में बात करते हुए नहीं सुना।"

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी देख रहे हैं कि पीएम मोदी किस बारे में बात कर रहे हैं? वो "शरद पवार एक भटकती आत्मा हैं" कह रहे हैं, वो उद्धव ठाकरे को कह रहे हैं कि वो अपने पिता के असली बेटे नहीं हैं, अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो मंगलसूत्र छीन लेगा। क्या ये बातें प्रधानमंत्री के लायक हैं? लोग उनसे समाधान चाहते हैं, जो उन्हें नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है मानो पीएम पूरी तरह से कट गए हैं और अपनी ही दुनिया में हैं।"

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "भाजपा में बहुत सी आंतरिक समस्याएं हैं। हाल ही में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें आरएसएस की जरूरत नहीं है। यह कोई छोटा बयान नहीं है। इस बार आरएसएस चुनाव नहीं लड़ रहा है, वह बाहर बैठा है, जिसका मतलब है कि दोनों के बीच कुछ गंभीर दरार आ गई है। यह उत्तराधिकार की लड़ाई का हिस्सा हो सकता है। भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल खट्टर, देवेंद्र फड़नवीस से छुटकारा पा लिया और अब योगी आदित्यनाथ से छुटकारा पाने का समय आ गया है। क्या आपको लगता है कि वे सभी चुप रहेंगे? मोदी जी और अमित शाह की कार्यशैली से पूरी भाजपा परेशान है।"

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "शुरुआत में हमें कुछ समस्याएं थीं, लेकिन धीरे-धीरे वे सभी सुलझ रही हैं। यह चुनाव पार्टियों के आधार पर नहीं, देश को बचाने का चुनाव है. अगर मोदी और भाजपा वापस आ गये तो ये लोग रूस में पुतिन की तरह हो जाएंगे, जो सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देंगे या उन्हें मार डालेंगे। इसी तरह बांग्लादेश में शेख हसीना ने भी सभी विरोधियों को जेल में डाल दिया, उसके बाद चुनाव की घोषणा की और जीत हासिल की। पाकिस्तान में उन्होंने इमरान खान को जेल में डाल दिया और उनकी पार्टी और चुनाव चिन्ह छीन लिया। मोदी जी भारत में भी यही करना चाहते हैं, इसलिए यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है, न कि आप और कांग्रेस का चुनाव है।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "लोगों को यह एहसास हो रहा है कि अगर हम साथ मिलकर नहीं लड़ेंगे तो कुछ नहीं बचेगा। मैं काल्पनिक दावे नहीं कर रहा हूं, मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि अगर मोदी वापस आए तो ममता जी जेल में होंगी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जेल में होंगे, स्टालिन साहब जेल में होंगे, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, तेजस्वी और अखिलेश भी जेल में होंगे। फिर वह चुनाव कराएंगे। हिटलर ने यही किया और उसे 90 फीसदी वोट मिले थे।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए