लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मैंने कभी हिंदू या मुस्लिम नहीं किया, ईद हमारे घर में भी मनाया जाता था...", पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 09:25 IST

पीएम मोदी ने कहा कि मैं वोटबैंक की राजनीति नहीं करता हूं, इसलिए मुसलमानों के प्रति प्यार की मार्केटिंग नहीं करता। मैं सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देमैं वोटबैंक की राजनीति नहीं करता, इसलिए मुसलमानों के प्रति प्यार की मार्केटिंग नहीं करता हूंपीएम मोदी ने कहा कि मैं सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करता हूप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष ने 2002 में हुए गोधरा दंगे के बाद उनकी छवि खराब की

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 'घुसपैठियों' और 'अधिक बच्चों वाले' वाली टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने केवल मुसलमानों के बारे में बात नहीं की, बल्कि हर गरीब परिवार के बारे में बात की। मैं जिस दिन हिंदू-मुस्लिम करना शुरू कर दूंगा, सार्वजनिक जीवन के लिए अयोग्य हो जाऊंगा।

पीएम मोदी ने बीते मंगलवार समाचार चैनल न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, "मैं वोटबैंक की राजनीति नहीं करता हूं, इसलिए मुसलमानों के प्रति प्यार की मार्केटिंग नहीं करता। मैं सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं हैरान हूं, जब भी मैं अधिक बच्चों वाले लोगों की बात करता हूं, तो यह निष्कर्ष निकाला जाता है कि वे मुस्लिम हैं? आप मुसलमानों के प्रति इतने अन्यायी क्यों हैं? गरीब परिवारों में भी यही स्थिति है। जहां गरीबी है, वहां अधिक बच्चे हैं, चाहे उनका सामाजिक दायरा कुछ भी हो। मैंने हिंदू या मुस्लिम का जिक्र नहीं किया है। मैंने कहा है कि आपको उतने ही बच्चे पैदा करने चाहिए, जिनकी देखभाल आप कर सकें।“

गोधरा दंगों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके विरोधियों ने साल 2002 में गोधरा में हुए दंगों के बाद मुसलमानों के बीच उनकी छवि "खराब" कर दी। पीएम मोदी ने कहा, "यह मुद्दा मुसलमानों के बारे में नहीं है। भले ही व्यक्तिगत तौर पर मोदी कितने भी मुसलमान समर्थक क्यों न हों। ये एक विचार की लहर है, जो उन्हें आदेश देती है, 'यह करो, वह करो'।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे घर के आसपास सभी मुस्लिम परिवार थे। ईद हमारे घर में भी मनाया जाता था। ईद के दिन हमारे घर में खाना नहीं बनता था, पड़ोस से आता था। जब मुहर्रम शुरू होता था तो हमारे यहां खाना आता था। हमें ताजिया के नीचे से सिखाया जाता था। मैं उसी दुनिया में बड़ा हुआ हूं, लेकिन 2002 में हुए गोधरा दंगे के बाद मेरी छवि खराब की गई।''

यह पूछे जाने पर कि क्या इस लोकसभा चुनाव में मुसलमान उन्हें वोट देंगे, पीएम मोदी ने कहा, "देश की जनता मुझे वोट देगी। जिस दिन मैं हिंदू-मुसलमान करना शुरू कर दूंगा, मैं सार्वजनिक क्षेत्र में रहने का हकदार नहीं रहूंगा। मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं करूंगा। यह मेरी प्रतिज्ञा है।"

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में एक सार्वजनिक रैली में आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों का सोना और संपत्ति छीनना चाहती है और इसे "अधिक बच्चे रखने वालों" के बीच वितरित करना चाहती है।

सत्ता में आने पर धन का पुनर्वितरण करने की कांग्रेस की मंशा के बारे में रिपोर्टों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी एक सर्वेक्षण कराएगी और वे महिलाओं के पास मंगलसूत्र भी नहीं रहने देंगे। 

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रधानमंत्री इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटvaranasi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए