लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मैं चाय का कप-प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, मेरा 'चाय' के साथ बहुत गहरा रिश्ता है", प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जापुर में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 26, 2024 14:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह चाय का कप-प्लेट धोते और चाय परोसते हुए बड़े हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने चुनावी सभा में कहा कि वो चाय का कप-प्लेट धोते और चाय परोसते हुए बड़े हुए हैंनरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका चाय के साथ बहुत गहरा रिश्ता हैउन्होंने कहा कि देश की जनता यह जान चुकी है कि इंडिया गठबंधन के लोग घोर जातिवादी हैं

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह चाय का कप-प्लेट धोते और चाय परोसते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का चाय के साथ रिश्ता बहुत गहरा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम मोदी ने आज यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं चाय परोसते हुए बड़ा हुआ हूं। मोदी और चाय का रिश्ता भी बहुत गहरा है।"

प्रधानमंत्री ने सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा पर हमला करते हुए कहा, "कोई भी समाजवादी पार्टी पर अपना वोट  बर्बाद नहीं करना चाहता है। जो डूब रहा है, भला उसे कोई वोट क्यों देगा। देश का आम आदमी उसे ही वोट देगा, जिसकी सरकार बननी तय है। देश की जनता यह जान चुकी है कि इंडिया गठबंधन के लोग घोर जातिवादी हैं। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। जब भी इनकी सरकार बनती है तो ये लोग इसी आधार पर फैसले लेते हैं।"

इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यादव समुदाय में बहुत सारे होनहार लोग हैं लेकिन अखिलेश यादव ने केवल अपने परिवार के सदस्यों को ही टिकट दिया।

उन्होंने कहा, "ये सपा के लोग पकड़े गए आतंकवादियों को भी रिहा कर देते थे। जो भी पुलिस अधिकारी इसमें आनाकानी करता था, उसे सपा सरकार निलंबित कर देती थी। उन्होंने पूरे यूपी और पूर्वाचल को माफियाओं का स्वर्ग बना दिया था। जान हो या जमीन, कोई नहीं कोई जानता था कि यह कब छीन लिया जाएगा और सपा सरकार में माफिया को वोट बैंक के रूप में भी देखा जाता था।"

प्रधानमंत्री ने यूपी की योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी 'स्वच्छता अभियान' को बहुत बहादुरी से आगे बढ़ा रहे हैं। जनता सपा सरकार की दया पर निर्भर थी लेकिन अब भाजपा सरकार में माफिया कांप रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे देश का पवित्र संविधान भी इंडिया गठबंधन के निशाने पर है। वे एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है। समाजवादी पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपना घोषणापत्र जारी किया था। तब सपा ने अपने घोषणापत्र में कहा था, जिस तरह दलितों और पिछड़ों को आरक्षण मिला है, उसी तरह मुसलमानों को भी आरक्षण दिया जाएगा।''

पीएम मोदी ने कहा, "सपा ने कहा था कि वह इसके लिए संविधान तक बदल देगी। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी मुसलमानों को 15 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। ये लोग कैसे वोटबैंक को खुश करने के लिए एससी-एसटी-ओबीसी का अधिकार छीनने पर तुले हुए थे।”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का समापन करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि वो पूरी तरह से गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए समर्पित हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीमिर्जापुरBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवइंडिया गठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?