लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "आजमगढ़ में खरीद ली है जमीन, बन रहा है मेरा घर", सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, खुशी से झूम उठे समर्थक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 23, 2024 13:34 IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि उन्होंने आज़मगढ़ में जमीन खरीद ली है और वह उस पर मकान बनवा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने आजमगढ़ में खरीदी जमीन, बनवा रहे हैं मकान बोले- भाजपा सरकार ने मुझे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं बनवा रहा हूं अपना मकानअखिलेश ने कहा कि 4 जून को इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने के बाद वहीं पर बाटूंगा मिठाई

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाषण के बीच में जब इस बात की घोषणा की कि उन्होंने पहले ही आज़मगढ़ में जमीन खरीद ली है और वह उस पर मकान बनवा रहे हैं, तो सभा में मौजूद उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सरकार ने मुझे रोकने की बहुत कोशिश की, मेरे मकान का नक्शा अधिकारियों द्वारा पारित नहीं किया गया था लेकिन हमने उसका रास्ता निकाला और अब मेरे घर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।"

अखिलेश यादव ने बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा, "4 जून को इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने के बाद मैं आज़मगढ़ आऊंगा और हम वहीं अपने घर पर मिलेंगे और मिलकर जीत की मिठाई बांटेंगे।”

सपा सुप्रीमो द्वारा जब मंच से अपने मकान का खुलासा किया गया को उस वक्त सपा प्रवक्ता आईपी सिंह मंच पर मौजूद थे। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों को उस स्थान का विवरण दिया, जहां सपा प्रमुख का घर बनाया जा रहा है।

इस बीच खबर आ रही है कि पीएम मोदी गुरुवार को आज़मगढ़, जौनपुर और भदोही में जनसभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री के चुनावी दौरे की सारी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम में आज़मगढ़, जौनपुर और भदोही जिलों का उनका दौरा भी शामिल है।

बीजेपी के सहयोग के आरोपों के बीच अखिलेश यादव ने बीएसपी से संविधान बचाने के लिए इंडिया ब्लॉक का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य अतीत में सपा और बसपा के बीच तनावपूर्ण संबंधों को कम करते हुए मिलकर सरकार बनाना है।

मालूम हो कि फूलपुर के पड़िला में इंडिया ब्लॉक की संयुक्त रैली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खराब माइक्रोफोन के कारण भीड़ को संबोधित किए बिना ही चले गए, जिसके कारण सपा समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीआजमगढ़BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी