लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मैं भाजपा में खुश हूं, वरुण पर चुनाव बाद मंथन होगा", मेनका गांधी ने बेटे का टिकट कटने के बाद अपना पक्ष स्पष्ट किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 2, 2024 09:13 IST

मेनका गांधी ने बेटे वरुण गांधी का टिकट कटने पर कहा कि हम चुनाव के बाद इस पर विचार करेंगे। अभी इस संबंध में बहुत समय है।

Open in App
ठळक मुद्देमेनका गांधी ने बेटे वरुण गांधी का टिकट कटने पर कहा कि हम चुनाव के बाद इस पर विचार करेंगेमेनका गांधी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं बीजेपी में हूंसुल्तानपुर से टिकट देने के लिए मैं जेपी नड्डा, अमित शाह और नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं

सुल्तानपुर: भाजपा सांसद वरुण गांधी को उनके निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत से टिकट नहीं दिए जाने के कुछ दिनों बाद उनकी मां और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की अपनी 10 दिवसीय यात्रा पर चुप्पी तोड़ी और पार्टी का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह पूछे जाने पर कि उनके बेटे वरुण गांधी अब क्या करेंगे, मेनका गांधी ने कहा, "उनसे पूछें कि वह क्या करना चाहते हैं। हम चुनाव के बाद इस पर विचार करेंगे। अभी समय है।"

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं बीजेपी में हूं। मुझे टिकट देने के लिए मैं अमित शाह, पीएम मोदी और नड्डा जी को धन्यवाद देता हूं। टिकट की घोषणा बहुत देर से हुई इसलिए दुविधा थी कि मुझे कहां से लड़ना चाहिए, पीलीभीत से या सुल्तानपुर। पार्टी ने मेरे विषय में अब जो फैसला लिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं।''

मेनका गांधी ने आगे कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं सुल्तानपुर वापस आई हूं क्योंकि इस जगह का एक इतिहास है कि यहां से कोई भी सांसद दोबारा संसद में नहीं पहुंचा है लेकिन मुझे सुल्तानपुर की जनता पर पूरा भरोसा है।"

टिकट मिलने के बाद सुल्तानपुर का पहला दौरा करने वाली मेनका गांधी जिले के अपने 10 दिवसीय प्रवास के दौरान पूरे लोकसभा क्षेत्र के 101 गांवों का दौरा करेंगी। सुल्तानपुर के कटका गुप्तारगंज, तातियानगर, टेढुई, गोलाघाट, शाहगंज चौराहा, दरियापुर तिराहा और पयागीपुर चौराहा आदि स्थानों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मेनका गांधी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर सुल्तानपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे, लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम और प्रवक्ता विजय रघुवंशी मौजूद रहे।

इससे पहले, वरुण गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को एक भावुक पत्र लिखकर कहा था कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से उनका रिश्ता आखिरी सांस तक खत्म नहीं होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मेनका गाँधीवरुण गांधीBJPपीलीभीतpilibhit-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?