लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "देश के 14 फीसदी अल्पसंख्यक 86 फीसदी लोगों को कैसे डरा सकते हैं?", कांग्रेस के दानिश अली ने पीएम मोदी पर अल्पसंख्यकों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 12, 2024 13:12 IST

कांग्रेस नेता दानिश अली ने पीएम मोदी द्वारा मुसलमानों की तुलना "घुसपैठियों" से करने पर कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव के दौर में अल्पसंख्यकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी चुनाव के दौर में अल्पसंख्यकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैंउत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दानिश अली ने लगाया आरोपदानिश अली ने कहा कि पीएम मोदी अल्पसंख्यकों को 'घुसपैठिया' कहकर नफरत फैला रहे हैं

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी दानिश अली ने हाल ही में पीएम मोदी द्वारा एक चुनावी रैली में मुसलमानों की तुलना "घुसपैठियों" से करने की आलोचना की और कहा कि पीएम मोदी चुनाव के दौर में अल्पसंख्यकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री उन्हें भड़काना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के संबंध में मैं इतना ही कहूंगा कि जिस तरह की शब्दावली का वो प्रयोग कर रहे हैं, उससे लगता है कि वो अल्पसंख्यकों को भड़का रहे हैं। आखिर देश का 14 फीसदी अल्पसंख्यक 86 फीसदी आबादी को कैसे डरा सकता है?"

कुंवर दानिश अली ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "उनके द्वारा इस देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक वर्ग को घुसपैठिया करार देने से ज्यादा बेतुका मजाक कोई नहीं हो सकता।"

मायावती की बहुजन समाज पार्टी से निलंबित होने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली का लोकसभा चुनाव 2024 में अमरोहा में भाजपा के कंवर सिंह तंवर और बसपा के मुजाहिद हुसैन से मुकाबला होगा, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।

वहीं अगर पीएम मोदी के बयान की बात करें तो उन्होंने राजस्थान के एक चुनावी रैली में दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति उन लोगों को बांट देगी जिनके ज्यादा बच्चे होंगे।

पीएम मोदी ने कहा था, "कांग्रेस ने पहले कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि वे देश की संपत्ति को किसको वितरित करेंगे? इससे पहले, जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो उन्होंने कहा था कि मुसलमानों का देश की संपत्ति पर पहला अधिकार उनका है। इसका मतलब है कि वे संपत्ति को उन लोगों के बीच बांटेंगे, जिनके अधिक बच्चे हैं।"

इन आरोपो के अलावा पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा था, "क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास जाएगी?''

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान की गंभीर निंदा करते हुए कहा था कि पीएम मोदी अपने 'झूठ' के जरिए एक बार फिर देश के हिंदू और मुस्लिमों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप