लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: अधूरे कामों को पूरा करने के लिए हेमामालिनी चाह रही एक और मौका, त्रिकोणात्मक चुनावी संघर्ष में फंसी

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 21, 2024 18:19 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी मथुरा आकर लोगों से हेमामालिनी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। खुद हेमामालिनी अब कई अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आखरी बार चुनाव जिताने की अपील कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमामालिनी अब कई अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आखरी बार चुनाव जिताने की अपील कर रही हैंसपा से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह लड़ रहे हैं इस सीट से चुनावदूसरे चरण के तहत इसी 26 अप्रैल को मथुरा में मतदान होना है

मथुरा: अयोध्या, काशी और मथुरा, उत्तर प्रदेश के इन तीन धार्मिक शहरों को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को भी राजनीतिक रूप से अहम माना जाता है। ब्रज क्षेत्र में पड़ने वाली मथुरा संसदीय सीट वर्तमान में देश की विख्यात फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर दो बार इस सीट से देश की संसद में पहुंची हेमा मालिनी इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए फिर से चुनाव मैदान में हैं। परन्तु इस बार हेमा मालिनी मथुरा नें त्रिकोणात्मक चुनावी संघर्ष में फंस गई हैं और उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी मथुरा आकर लोगों से हेमामालिनी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। खुद हेमामालिनी अब कई अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आखरी बार चुनाव जिताने की अपील कर रही हैं।

इसी 26 अप्रैल को मथुरा में मतदान होना है। ऐसे में हेमा मालिनी अब हर दिन पांच गांवों में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मथुरा में मोहल्ले -मोहल्ले में जाकर लोगों के वोट डालने के लिए घर से निकलने की अपील कर रही हैं। पश्चिम यूपी में मतदान करने के लिए लोगों द्वारा दिखाई गई सुस्ती के चलते हेमामालिनी यह अपील लोगों से कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस सीट पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन बिजेंदर सिंह ने अचानक ही भाजपा का दामन थाम लिया।

ऐसे में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुकेश धनगर को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सुरेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। मथुरा सीट से कुल 14 चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा जाट मतदाता हैं। इन मतदाताओं को साधने के लिए हेमामालिनी भी धर्मेंद्र से अपने रिश्ते का उल्लेख करते हुए अपने को जाट बताती हैं। इसके साथ ही वह यह भी कह रही हैं कि मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो वह दस वर्षों में पूरे नहीं कर सकी हैं। वह यह भी कहती हैं कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में उन्होने 10 सालों से ब्रज की सेवा की है। अब ब्रज क्षेत्र में और ज्यादा काम करने के लिए उन्हे फिर से मौका दें, ताकि कई अधूरे रह गए कार्यों को पूरा कर सकूँ।

इनके बीच मुकाबला

फिलहाल, पिछले दो चुनाव से यहां की जनता को 'ड्रीम गर्ल' भाई हैं। जाटों के प्रभाव वाली इस सीट पर वर्ष 2009 में भाजपा के सहयोग से जीत चुकी रालोद भी एनडीए का हिस्सा है। विपक्षी गठबंधन की नुमाइंदगी यहां कांग्रेस कर रही हैं, जिसे आखिरी बार 2004 में जीत मिली थी। बसपा को यहां अपना खाता खोलना बाकी है। इसके लिए उसने वर्ष 1999 में दावेदारी करने तीसरे नंबर पर रहे सुरेश सिंह पर दांव खेला है। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही चुनावी संघर्ष हो रहा है।

इस सीट के जातीय वोट को देखें तो यहां करीब करीब सवा तीन लाख जाट वोटर हैं। इनके अलावा ब्राह्मण बिरादरी करीब पौने तीन लाख मतदाता हैं। ठाकुर, जाटव और मुस्लिम वोटर्स की संख्या इनके बाद आती है। वैश्य और यादव बिरादरी के भी वोटर्स इस सीट पर अहम भूमिका में रहते हैं। इस सीट पर 19.28 लाख मतदाता हैं. मथुरा सीट में मथुरा-वृंदावन, मांट, बलदेव, छाता और गोवर्धन विधानसभा आती हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मथुरापुरहेमा मालिनीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर