लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "वो तो 'मोदी की गारंटी' की बात करते थे, जनादेश न उनके पास है और न भाजपा के पास", संजय राउत का कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2024 06:47 IST

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं है और वे एक अस्थिर सरकार देना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं हैसंजय राउत ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के पास जनादेश भी है और संख्याबल भी संजय राउत ने कहा कि बिना बहुमत के मोदी और भाजपा देश को अस्थिर सरकार देना चाहते हैं

नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं है और वे एक अस्थिर सरकार देना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बुधवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे राज्यसभा सांसद राउत ने यह भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास जनादेश भी है और संख्याबल भी।

उन्होंने कहा, "भाजपा के पास बहुमत कहां है? वे तो 240 पर अटके हुए हैं। मेरा मानना ​​है कि मोदी जी और भाजपा के पास बहुमत नहीं है। वे एक अस्थिर सरकार देना चाहते हैं। ऐसी सरकार चलाना मोदी जी का काम नहीं है। वह तो हमेशा 'मोदी की सरकार', 'मोदी की गारंटी' के बारे में बात करते थे। अगर वे सरकार बनाने की कोशिश करेंगे तो वह सफल नहीं होगी।''

चूंकि बीजेपी के पास स्पष्ट जनादेश नहीं है, इसलिए उसे अपने गठबंधन सहयोगियों टीडीपी और जेडीयू पर निर्भर रहना होगा, इसलिए इस पर चुटकी लेते हुए संजय राउत ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे बीजेपी के सहयोगियों के साथ बातचीत करने का भी संकेत दिया।

राउत ने कहा, "एनडीए में कौन है, नीतीश बाबू, चंद्र बाबू, दो 'बाबू' हैं। एक हैं चिराग बाबू। हम उन्हें देख लेंगे। जनता ने बीजेपी का बहुमत छीन लिया है और उन्हें 240 पर खड़ा कर दिया है। वे कोशिश कर रहे हैं 'जोड़-तोड़ वाली सरकार' बनाने के लिए, उन्हें ऐसा करने दीजिए। लोकतंत्र में ऐसे प्रयास किए जाते हैं, उन्हें शपथ के लिए जाने दीजिए, अगर उनके पास संख्या है, तो वे जाएंगे। उन्होंने हमारा मनोरंजन किया है और हम अपना मनोरंजन क्यों छोड़ें?"

हालांकि नायडू और नीतीश दोनों ने एनडीए सरकार के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है, लेकिन अटकलें भी जारी हैं कि इंडिया ब्लॉक आश्चर्यचकित करने के लिए एनडीए के कुछ सहयोगियों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूत वृद्धि दर्ज की।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024संजय राउतनरेंद्र मोदीBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडिया गठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?