लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "गांधी परिवार ने अमेठी से नहीं लड़कर हार स्वीकार कर ली, मैं यहां नरेंद्र मोदी की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी", स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन भरने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2024 10:27 IST

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वो अमेठी से जीत नहीं सकते। इस कारण उन्होंने रायबरेली को नामांकन के लिए चुना।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वो अमेठी से चुनाव नहीं जीत सकते थेराहुल गांधी के रायबरेली जाने से मैंने मान लिया कि गांधी परिवार ने अपनी हार की घोषणा कर दी हैईरानी ने कहा कि मैं अमेठी में नरेंद्र मोदी की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी, घर-घर, गांव-गांव जाऊंगी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़कर रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर बेहद तीखा हमला किया और कहा कि राहुल गांधी जानते थे कि वो अमेठी से जीत नहीं सकते। इस कारण उन्होंने रायबरेली को चुना। इसके साथ स्मृति ईरानी ने यह भी दावा किया कि उनके संसदीय कार्यकाल में अमेठी में बहुत अधिक विकास हुआ है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे लगता है कि गांधी परिवार का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वे यह सीट हार रहे हैं। अगर जीत की कोई झलक होती तो परिवार का कोई न कोई जरूर लड़ता। यह सुनिश्चित करना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि मैं हर मतदाता तक पहुंचूं। एक जन प्रतिनिधि के रूप में एक घर से दूसरे घर तक जाने की मेरी जिम्मेदारी है, जिसे मैं निभा रही हूं।"

भाजपा नेता ने कहा, "राहुल गांधी के रायबरेली जाने से मैंने मान लिया कि गांधी परिवार ने अपनी हार की घोषणा कर दी है। हालांकि उसके बाद भी मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं नरेंद्र मोदी की विरासत को आगे बढ़ाऊँ और घर-घर, गांव-गांव लोगों के बीच जाऊं।"

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बेहद कड़ा हमला करते हुए कहा, "तथ्य यह है कि जयराम रमेश या कांग्रेस में कोई भी चाटुकारिता को एक राजनीतिक प्रथा के रूप में मानता है। इस कारण से उन्हें मेरे खिलाफ रणनीति बनाने के लिए अपना अधिकांश समय समर्पित करना पड़ता है, यह मेरे लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है। यह ऐसा कहने जैसा है कि राहुल गांधी गैरी कास्पारोव के साथ शतरंज नहीं खेलेंगे ताकि कास्पारोव प्रासंगिकता खो दें। यह ऐसा कहने जैसा है कि राहुल गांधी तेंदुलकर के साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे ताकि सचिन तेंदुलकर की प्रासंगिकता खत्म हो जाए। ऐसी गलत जानकारी वाली टिप्पणियों के लिए हिंदी में एक शब्द 'हास्यस्पद' है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने यह सुनिश्चित करके कि राहुल गांधी सीट खाली कर दें, पहले ही अमेठी में अपनी हार घोषित कर दी है। जैसा कि मैंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसका सेनापति ही मैदान से भाग गया है। कांग्रेस के चाटुकार चाहे कुछ भी कहें, इस सीट के राजनीतिक इतिहास में जो बात नकारी नहीं जा सकती, वह यह है कि 2019 में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को हराया था।"

स्मृति इरानी ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी पहली बार भागे हैं। वह पहली बार 2019 में केरल के वायनाड से लड़ने के लिए भागे थे। हम हमेशा से जानते थे कि उनमें कभी हिम्मत नहीं थी।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024स्मृति ईरानीराहुल गांधीअमेठीरायबरेलीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस