लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना हुए फरार, 'अश्लील वीडियो' की जांच एसआईटी को दिये जाने के बाद भागे विदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2024 11:02 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं क्योंकि कर्नाटक सरकार ने उनके कथित "अश्लील वीडियो" विवाद में विशेष जांच दल गठित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएचडी देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर हुए फरार उन्होंने यह कदम "अश्लील वीडियो" विवाद की पड़ताल विशेष जांच दल से कराने के बाद उठायासूत्रों के अनुसार प्रज्वल रेवन्ना आज सुबह बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गये हैं

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं क्योंकि कर्नाटक सरकार ने उनके कथित "अश्लील वीडियो" विवाद में विशेष जांच दल गठित कर दिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे टीवी के अनुसार जेडीएस सांसद 26 अप्रैल को कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवादों में फंस गये थे। सूत्रों के अनुसार मामले में एसआईटी गठित होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना आज सुबह बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गये। 

इस बीच जेडीएस ने सुबह पार्टी मुख्यालय में एक आपातकालीन प्रेस बैठक बुलाई है क्योंकि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बताया गया कि हसन जिले में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी बना दी गई है, जो इस केस की जांच करके आरोपियों को कानून सम्मत सजा दिलाएगी। 

वहीं जेडीएस और भाजपा दोनों के चुनाव एजेंट पूर्णचंद्र तेजस्वी एमजी ने शिकायत दर्ज कराई कि नवीन गौड़ा और कई अन्य लोगों ने प्रज्वल रेवन्ना को बदनाम करने के उद्देश्य से कथित अश्लील वीडियो प्रसारित किया है।

पूर्णचंद्र तेजस्वी एमजी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है, "नवीन गौड़ा और अन्य ने वीडियो और फोटो में छेड़छाड़ की है और प्रज्वल रेवन्ना को बदनाम करने के लिए वीडियो हसन लोकसभा क्षेत्र में पेन ड्राइव, सीडी और व्हाट्सएप के माध्यम से मतदाताओं के बीच बंटवाया है। वे लोगों से उन्हें वोट न देने के लिए कह रहे हैं।"

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि सरकार ने अश्लील वीडियो मामले में एक विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "हसन जिले में एक अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। इसी पृष्ठभूमि में महिला आयोग की अध्यक्ष ने एसआईटी जांच कराने के लिए सरकार को पत्र लिखा था। जिसकी प्रतिक्रिया में सराकार द्वारा मामले की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया गया है।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटक लोकसभा चुनाव २०२४एचडी देवगौड़ाजनता दल (सेकुलर)BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप