लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: चंद्रबाबू नायडू पर एक्शन, सीएम रेड्डी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2024 16:54 IST

Lok Sabha Elections 2024: आंध्र प्रदेश में 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव 13 मई को होने हैं और वोटों की गिनती चार जून को होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होंगे।येमिगनूर, मार्कापुरम और बापटला निर्वाचन क्षेत्रों में अपमानजनक टिप्पणी की।वाईएसआरसीपी ने 151 सीटों का प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि टीडीपी 23 सीटों पर सिमट गईं।

Lok Sabha Elections 2024: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर निर्वाचन आयोग ने शिकंजा कस दिया है। नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। आयोग ने 31 मार्च को अपने अभियान के दौरान आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए नायडू को नोटिस जारी किया है। सीएम रेड्डी पर 'जानवर', 'राक्षस', 'चोर' और कई अन्य अपमानजनक शब्दों का उल्लेख किया है। आयोग ने वाईएसआरसीपी महासचिव लैला अप्पी रेड्डी की शिकायत के बाद नायडू को नोटिस जारी किया है। आंध्र प्रदेश में 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव 13 मई को होने हैं और वोटों की गिनती चार जून को होनी है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि नायडू को सीएम रेड्डी और उनकी पार्टी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए 48 घंटे का समय प्रदान किया गया है। चंद्रबाबू नायडू ने येमिगनूर, मार्कापुरम और बापटला निर्वाचन क्षेत्रों में अपमानजनक टिप्पणी की।

2014 के विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने 102 सीटें हासिल कर बहुमत हासिल किया था। जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसीपी ने 67 सीटें जीती थीं। भाजपा केवल चार सीटें हासिल करने में सफल रही थीं। 2019 के विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 151 सीटों का प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि टीडीपी 23 सीटों पर सिमट गईं।

आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024:

अधिसूचना: 16 मार्च

जारी होने की तिथि: 18 अप्रैल

नामांकन करने की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल

नामांकन की जांच की तिथि: 26 अप्रैल

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 29 अप्रैल

मतदान की तिथि: 13 मई

वोटों की गिनती की तारीख: 4 जून।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४एन चन्द्रबाबू नायडूBJPवाई एस जगमोहन रेड्डीवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?