लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, दीक्षित, देवेंद्र, लवली और कन्हैया कुमार के नामों पर चर्चा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 14:42 IST

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के बाद डीपीसीसी को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई।राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनाव जीता था। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की दिल्ली इकाई को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक नया प्रमुख मिलने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पद के लिए संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नामों पर चर्चा चल रही है।

 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो चुका है। पार्टी के सूत्रों ने विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि दिसंबर में हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के बाद डीपीसीसी को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया कि चार दावेदारों में से डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष लवली और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।

जहां यादव उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रभारी हैं, वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़ने के बाद 2021 में पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस ने बताया, “चार नाम हैं जिन पर अध्यक्ष पद (डीपीसीसी) के लिए विचार किया जा सकता है।

इसमें संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं।” सूत्र ने बताया, “एमसीडी चुनाव के बाद डीपीसीसी का नया अध्यक्ष चुना जाना था लेकिन प्रक्रिया में देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका।”  

टॅग्स :Delhi Congressशीला दीक्षितराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए