लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 21 दिसंबर को सीडब्ल्यूसी की बैठक, सीट के बंटवारे एवं प्रचार अभियान पर चर्चा किए जाने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2023 20:25 IST

Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होगी। यह बैठक विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की 19 दिसंबर को होने वाली बैठक के दो दिन बाद होगी और इस दौरान सीट के बंटवारे एवं प्रचार अभियान पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे बैठक में राहुल गांधी की यात्रा की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। 2024 में होने वाले आम चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

Lok Sabha Elections 2024:कांग्रेस ने 2024 के आम चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के वास्ते चुनाव अभियान की योजना तैयार करने के लिए 21 दिसंबर को अपनी कार्य समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक बुलाई है जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होगी। यह बैठक विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की 19 दिसंबर को होने वाली बैठक के दो दिन बाद होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान देश की राजनीतिक स्थिति और आगे की योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सीट का बंटवारा एवं प्रचार अभियान पर चर्चा बैठक के एजेंडे में संभवत: शीर्ष पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में 2024 के चुनाव से पहले बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी पैदल सहित ‘हाइब्रिड मोड’ (अलग-अलग माध्यमों से) में पूर्व से पश्चिम की यात्रा करने पर विचार कर रही है और इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के नेताओं की चौथी बैठक 19 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे नयी दिल्ली में होगी। ‘इंडिया’ की इस बैठक में एक ‘‘मुख्य सकारात्मक एजेंडा’’ बनाने, सीट के बंटवारे और संयुक्त रैलियां आयोजित करने के कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का इरादा एकजुटता बनाये रखते हुए ‘‘मैं नहीं, हम’’ नारे के साथ आगे बढ़ने का है। यह बैठक हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में होगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

उसने तेलंगाना में सरकार का गठन किया। पार्टी को मिजोरम में भी हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में हालिया विधानसभा चुनाव परिणाम का विश्लेषण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी अपनी हार के कारणों और 2024 में होने वाले आम चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील